भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा दोस्त ही निकला हत्यारा, शराब पार्टी के दौरान डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या; पुलिस ने आरोपी को दबोचा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता के निधन पर जताया शोक आर्य समाज वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंघल सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बहराइच प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की राहत किट

बहराइच । जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने मिहींपुरवा क्षेत्र के गुलरहिया गांव में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 20 Aug 2026, 07:04 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बहराइच  प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की राहत किट

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

बहराइच  जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच  दिनेश प्रताप सिंह ने मिहींपुरवा क्षेत्र के गुलरहिया गांव में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष  मंजू सिंह व बलहा विधायक सरोज सोनकर के साथ 75 बाढ़ प्रभावित महिला एवं पुरुषों को राहत किट वितरित की तथा प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना।

राहत वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पूरा जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। यदि जलस्तर में पुनः वृद्धि होती है तो प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।राहत वितरण के उपरांत प्रभारी मंत्री ने ट्रैक्टर से बाढ़ के पानी से घिरे गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर जलभराव एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बताया गया कि मिहींपुरवा क्षेत्र के छः मजरों के बारह पुरवे बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। हालांकि वर्तमान में जलस्तर घटने से बाढ़ का पानी गांवों से निकलना शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। वहीं खेतों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।


इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, विधायक बलहा प्रतिनिधि आलोक जिंदल, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी, मण्डल अध्यक्ष संजय मौर्या, भूरे प्रसाद मौर्य, प्रधान प्रीतम निषाद व राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल जायसवाल मौजूद रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें