भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 27 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
डिग्रियां हाथ में, नौकरी नदारद! बेरोजगारी से जूझते युवाओं के लिए बाइक टैक्सी का रास्ता खोलने की गडकरी की अपील! 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन गुटखे पर बैन, फिर भी करोड़ों का खेल! कळवा में 95 लाख का जहरीला कारोबार बेनकाब! विधानसभा चुनाव-2027 : सेक्टर व पुलिस सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, डीएम ने दिए कड़े निर्देश स्पोर्ट्स फेस्ट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बैडमिंटन-वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले नगीना के महाराणा प्रताप गेस्ट हाउस में भाकियू महाशक्ति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत अब महिलाओं को केवल वोट नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए — वीरेश तिवारी 108 कुंडीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ शुरू, 140 करोड़ आहुतियों से विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना बड़ी कंपनियों की तर्ज पर किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम जनता का भी 95 प्रतिशत तक कर्ज माफ करे सरकार – डॉक्टर आश्रय गुप्ता यमुना की 94वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, आवंटियों को निर्माण के लिए एक साल की अतिरिक्त मोहलत
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

20 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर में आशा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 27 Nov 2026, 07:31 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
20 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) 

 जनपद में आशा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश की जिला कमेटी बुलंदशहर के नेतृत्व में जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचीं आशा कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते आशा कर्मचारियों पर लगातार काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। यूनियन का कहना है कि पूर्व में भी कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन न तो वार्ता की गई और न ही समस्याओं का निस्तारण हुआ। इससे आशा कर्मचारियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से आशा कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम 42 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित करने, ईपीएफ और ग्रेच्युटी का लाभ देने तथा काम का अतिरिक्त बोझ बंद करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा आभा आईडी बनाने का भुगतान, मोबाइल इंटरनेट रिचार्ज, मौसमानुसार वर्दी अथवा 2500 रुपये वार्षिक वर्दी भत्ता देने और नई भर्ती आशाओं को एचबीएनसी एवं न्यूबॉर्न केयर का प्रशिक्षण जल्द कराने की मांग भी शामिल है।

यूनियन ने कस्तूरबा महिला चिकित्सालय में प्रसूताओं और आशाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार पर रोक लगाने, डिलीवरी के नाम पर परिजनों से जबरन वसूली बंद कराने, बिना ठोस कारण मरीजों को रेफर करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने तथा अस्पताल में आशाओं के लिए चार बेड का आराम कक्ष उपलब्ध कराने की मांग की।

इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल, शौचालय, टीकाकरण कक्ष, पीएचसी पर डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में भ्रष्टाचार रोकने, बीसीपीएम द्वारा भुगतान के बदले कथित कमीशन लेने पर कार्रवाई करने और आशाओं पर जनगणना एवं बीएलओ का कार्य करने का दबाव बंद कराने की मांग भी उठाई गई।

यूनियन की संरक्षक तरुणा सिंह, अध्यक्ष रंजना, महासचिव निशा वर्मा और सचिव बबली ने अधिकारियों से जल्द वार्ता कर सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आशा कर्मचारी यूनियन जनपद स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें