भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 29 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण का शिकंजा, 50 वर्ग मीटर निर्माण किया सील जिला बरेली के सिमरावा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत, राजपाल कश्यप को बनाया जिला अध्यक्ष डिग्रियां हाथ में, नौकरी नदारद! बेरोजगारी से जूझते युवाओं के लिए बाइक टैक्सी का रास्ता खोलने की गडकरी की अपील! 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन गुटखे पर बैन, फिर भी करोड़ों का खेल! कळवा में 95 लाख का जहरीला कारोबार बेनकाब! विधानसभा चुनाव-2027 : सेक्टर व पुलिस सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, डीएम ने दिए कड़े निर्देश स्पोर्ट्स फेस्ट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बैडमिंटन-वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले नगीना के महाराणा प्रताप गेस्ट हाउस में भाकियू महाशक्ति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत अब महिलाओं को केवल वोट नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए — वीरेश तिवारी 108 कुंडीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ शुरू, 140 करोड़ आहुतियों से विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

जिला बरेली के सिमरावा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत, राजपाल कश्यप को बनाया जिला अध्यक्ष

बुलंदशहर : जिला बरेली के सिमरावा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के बुलंदशहर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 28 Nov 2026, 07:18 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
जिला बरेली के सिमरावा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत, राजपाल कश्यप को बनाया जिला अध्यक्ष

बुलंदशहर : जिला बरेली के सिमरावा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के बुलंदशहर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान बुलंदशहर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने राजपाल कश्यप को जिला अध्यक्ष बरेली नियुक्त किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से देश के अन्नदाताओं की मुख्य मांग है कि एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए और प्रदेश सरकार गन्ना का भाव 700 रुपये कुंतल, गेहूं का भाव 5000 रुपये कुंतल, मक्का और बाजरा का भाव 4000 रुपये कुंतल के साथ आलू का भाव 2500 रुपये कुंतल करके सरकारी खरीद कराई जाए।राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह ने कहा कि किसान अपने खेत से 2-4 ट्रॉली मिट्टी अपने पशुओं के नीचे डालने के लिए लाता है तो पुलिस और खनन विभाग किसानों का घोर उत्पीड़न कर ट्रैक्टर ट्रॉली बंद कर जुर्माना वसूलते हैं।


राष्ट्रीय सचिव रविंद्र यादव ने कहा कि अब किसानों की इन सभी मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बरेली में एक बड़ी महापंचायत की जाएगी।संगठन का विस्तार करते हुए आबिद खान को जिला महामंत्री, राजू गंगवार को जिला महामंत्री युवा, रिंकू गंगवार को जिला मीडिया प्रभारी युवा, अरविंद कुमार को ब्लॉक महामंत्री शेरगढ़, अशोक गंगवार को ग्राम अध्यक्ष सिमरावा, महेंद्र पाल को ग्राम अध्यक्ष वसुंधारण, सोमपाल को ग्राम प्रभारी सिमरावा, खूब कारण लाल, नंदकिशोर, शिवम गंगवार, छविराम को ग्राम व ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष प्रेम गंगवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, राष्ट्रीय सचिव युवा पिंटू राघव, पश्चिम उत्तर प्रदेश वृष द उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता चंद्र प्रकाश कंडेरे, अंकुर प्रजापति गाजियाबाद महानगर उपाध्यक्ष युवा आदि उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें