भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा दोस्त ही निकला हत्यारा, शराब पार्टी के दौरान डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या; पुलिस ने आरोपी को दबोचा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता के निधन पर जताया शोक आर्य समाज वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंघल सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

भव्य ‘बृज उत्सव’में शामिल हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह, संतों का लिया आशीर्वाद

बुलंदशहर। गुलावठी! नगर में आयोजित भव्य ‘बृज उत्सव’ कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सम्मिलित होकर संतों एवं श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 09 Sep 2026, 03:59 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
भव्य ‘बृज उत्सव’में शामिल हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह, संतों का लिया आशीर्वाद

आज का मुद्दा ! सैय्यद मज़हर

बुलंदशहर। गुलावठी! नगर  में आयोजित भव्य ‘बृज उत्सव’ कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह  ने सम्मिलित होकर संतों एवं श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह  ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और आयोजन से जुड़े लोगों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा ‘बृज उत्सव’ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह  ने कहा कि बृज की संस्कृति, परंपराएँ और आध्यात्मिक विरासत हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में संतों का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करना सदैव सौभाग्य की बात है। बृज उत्सव जैसे आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और समृद्ध करने का कार्य करते हैं तथा लोगों को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।विधायक ने आयोजन के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए आयोजकों एवं समस्त सहयोगियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि क्षेत्र में ऐसे धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। संतों के आशीर्वचन एवं धार्मिक माहौल से पूरा कार्यक्रम भक्तिमय बना रहा।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें