भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 01 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार 25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर अनूपशहर में यूपी की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का आगाज, 5 टीमें ले रहीं हिस्सा UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

नवादा में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष जोर

बुलंदशहर ! सिकंदराबाद। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति देने एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विधानसभा अंतर्गत ग्राम नवादा का दौरा किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Sep 2026, 07:09 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
नवादा में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष जोर

आज का मुद्दा। सैय्यद मज़हर 
बुलंदशहर ! सिकंदराबाद। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति देने एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक  लक्ष्मीराज सिंह ने विधानसभा अंतर्गत ग्राम नवादा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदीप कुमार  के घर से मुख्य मार्ग तक कराए जा रहे आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

विधायक ने निर्माणाधीन सड़क की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता न हो। साथ ही सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक  लक्ष्मीराज सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया और सड़क निर्माण से संबंधित उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।विधायक ने कहा कि सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क, जल निकासी, बिजली, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे, यही उनका संकल्प है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की लगातार समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि जनता को गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। ग्राम नवादा में आरसीसी सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद भी उसकी गुणवत्ता एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जाए।विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें