भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 01 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार 25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर अनूपशहर में यूपी की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का आगाज, 5 टीमें ले रहीं हिस्सा UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

सीएचसी के डॉक्टरों पर बाहर से दवा लिखने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

शिकारपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अव्यवस्थाओं और मरीजों को बाहर से दवा व जांच कराने के लिए भेजे जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ मरीजों को सीएचसी के निकट मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब से ही दवा व जांच कराने के लिए मजबूर किया जाता है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Sep 2026, 09:01 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
सीएचसी के डॉक्टरों पर बाहर से दवा लिखने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

शिकारपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अव्यवस्थाओं और मरीजों को बाहर से दवा व जांच कराने के लिए भेजे जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ मरीजों को सीएचसी के निकट मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब से ही दवा व जांच कराने के लिए मजबूर किया जाता है। एक मरीज ने करीब 20 दिन में 15 हजार रुपये की दवा व जांच बाहर से कराने का दावा किया है।

आरोप है कि शिकायत करने पर मरीजों को कथित रूप से धमकाया जाता है और कुछ चिकित्सकों द्वारा अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। स्थानीय लोगों ने दवा वितरण, चिकित्सकों की उपस्थिति और बाहर से जांच व दवा लिखे जाने की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एक समाजसेवी द्वारा पूरे मामले से संबंधित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

 इस संबंध में सीएमओ बुलंदशहर सुनील कुमार दोहरे से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया है कि एक वीडियो वायरल संज्ञान में आया है जिसके आधार पर जांच कर कर दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें