भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
एमिटी यूनिवर्सिटी में मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, 5 हजार महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाने का लक्ष्य 33 हजार फीट पर भारत का बेटा बना दुनिया का हीरो” तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन योग का असली अर्थ केवल कठिन आसन नहीं दादरी में प्रदूषण रोकथाम और स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का सघन अभियान आज के भौतिकवादी युग में परिवार ,समाज और सरकार की संवेदनहीनता से पीडित हे वरिष्ठ नागरिक जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार 25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Artical

ठाणे शहर के वागले एस्टेट में सीएनजी पंप के सामने संदीप सालवे की सरेआम हत्या,इलाके में दहशत!

इंद्र यादव/मुंबई/ठाणे शहर के वागले एस्टेट इलाके में एक भयानक घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। सीएनजी पंप के ठीक सामने संदीप सालवे नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। खबर फैलते ही पूरा इलाका सन्न रह गया। लोग सड़कों पर इकट्ठा हो गए, पुलिस की गाड़ियां सरपट पहुंचीं और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 11 Sep 2026, 08:30 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
ठाणे शहर के वागले एस्टेट में सीएनजी पंप के सामने संदीप सालवे की सरेआम हत्या,इलाके में दहशत!

इंद्र यादव/मुंबई/ठाणे शहर के वागले एस्टेट इलाके में एक भयानक घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। सीएनजी पंप के ठीक सामने संदीप सालवे नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। खबर फैलते ही पूरा इलाका सन्न रह गया। लोग सड़कों पर इकट्ठा हो गए, पुलिस की गाड़ियां सरपट पहुंचीं और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।घटना वागले एस्टेट बस डेपो के व्यस्त सीएनजी पंप के सामने हुई। संदीप सालवे वहीं मौजूद थे जब अचानक हमला हुआ।हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और उनकी जान ले ली। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। 

पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है। एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया है, लेकिन हत्या का असली कारण अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस गवाहों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
इस वारदात के बाद से वागले एस्टेट में डर का माहौल छा गया है। आम लोग कह रहे हैं कि दिन-दहाड़े या रात में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो सुरक्षा कहां बची है! सीएनजी पंप जैसे सार्वजनिक जगह पर हत्या होना लोगों को और ज्यादा चिंतित कर रहा है। कई परिवार अपने बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं। इलाके के दुकानदार और मजदूर भी परेशान हैं कि कब कोई छोटा-सा विवाद इतनी बड़ी घटना में बदल जाए।

यह अकेली घटना नहीं है। वागले एस्टेट पहले भी कई बार चर्चा में रहा है। कुछ समय पहले यहीं एक व्यक्ति को कार से बार-बार कुचलकर हत्या कर दी गई थी। हाल ही में कापूरबावडी इलाके में सार्वजनिक शौचालय में एक मजदूर की हत्या हो गई व राम नगर में हत्या हुई , ठाणे शहर में छोटे-मोटे झगड़ों से लेकर पुरानी दुश्मनी तक की कई घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस को और तेज कार्रवाई की जरूरत है।पुलिस का कहना है कि इस मामले में गहराई से जांच चल रही है। हत्या का मकसद क्या था—पुरानी रंजिश, पैसे का झगड़ा या कोई और बात—यह अभी सामने नहीं आया है। अधिकारी सबूत जुटा रहे हैं और जल्द ही और जानकारी सामने आ सकती है।

वागले एस्टेट जैसे व्यस्त इलाके में ऐसी घटनाएं आम लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करती हैं। स्थानीय निवासी मांग कर रहे हैं कि पुलिस गश्त बढ़ाए, सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम करें और अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई हो। जब तक आधिकारिक जांच पूरी नहीं होती, इलाके में तनाव बना रहेगा। लोग आगे की खबरों का इंतजार कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Artical

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें