भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 27 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अब महिलाओं को केवल वोट नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए — वीरेश तिवारी 108 कुंडीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ शुरू, 140 करोड़ आहुतियों से विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना बड़ी कंपनियों की तर्ज पर किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम जनता का भी 95 प्रतिशत तक कर्ज माफ करे सरकार – डॉक्टर आश्रय गुप्ता यमुना की 94वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, आवंटियों को निर्माण के लिए एक साल की अतिरिक्त मोहलत धूम्रपान छोड़ने के बाद भी रहता है लंग कैंसर का खतरा, समय पर जांच से बच सकती है जान वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान से मजबूत होंगे पारिवारिक संस्कार, सुरक्षित बनेगा समाज स्वीडन की कंपनी ग्रेटर नोएडा में करेगी 150 करोड़ का निवेश, 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार यमुना प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जामुक्त; 27 करोड़ रुपये है कीमत बरवाला व बतौड़ में अवैध कॉलोनी में जेसीबी से ध्वस्त की गई सड़के। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान पर नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता राजपूत सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Artical

अब महिलाओं को केवल वोट नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए — वीरेश तिवारी

भारत की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लाने का समय आ गया है। आजादी के 79 वर्षों बाद भी देश की राजनीति और सत्ता के महत्वपूर्ण निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी उनकी वास्तविक जनसंख्या और क्षमता के अनुपात में नहीं है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Nov 2026, 08:29 PM | Views: 0 | 4 मिनट पढ़ें
अब महिलाओं को केवल वोट नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए — वीरेश तिवारी

भारत की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लाने का समय आ गया है। आजादी के 79 वर्षों बाद भी देश की राजनीति और सत्ता के महत्वपूर्ण निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी उनकी वास्तविक जनसंख्या और क्षमता के अनुपात में नहीं है। आखिर कब तक महिलाओं को केवल चुनावी सभाओं में भीड़ बढ़ाने, राजनीतिक दलों के लिए वोट जुटाने और चुनाव के समय महिला सम्मान के नारे सुनने तक सीमित रखा जाएगा? अब समय आ गया है कि महिलाओं को सत्ता में वास्तविक भागीदारी दी जाए।
भारतीय समाज लंबे समय तक पुरुष प्रधान व्यवस्था में रहा है। इस व्यवस्था में महिलाओं ने अनेक प्रकार के सामाजिक भेदभाव, असमानता, घरेलू हिंसा, आर्थिक निर्भरता और अधिकारों की कमी का सामना किया है। उन्हें शिक्षा, संपत्ति, रोजगार और परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में बराबरी का अधिकार पाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा है। आज भी समाज के अनेक हिस्सों में महिलाओं को अपनी योग्यता साबित करने के लिए पुरुषों से अधिक संघर्ष करना पड़ता है।

यह केवल सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की भी परीक्षा है।

 वीरेश तिवारी का स्पष्ट मानना है कि अब देश की राजनीति में महिलाओं को प्रतीकात्मक सम्मान देने के बजाय वास्तविक राजनीतिक शक्ति देनी होगी।मेरी सभी राजनीतिक दलों से सीधी अपील है कि वे लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कम से कम 30 से 33 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दें। यदि कोई राजनीतिक दल 40 प्रतिशत तक टिकट महिलाओं को देता है, तो वह देश की राजनीति में एक नई मिसाल कायम कर सकता है।

यह जिम्मेदारी केवल भारतीय जनता पार्टी की नहीं है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और देश के सभी क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय दलों को इस दिशा में आगे आना चाहिए।भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ महत्वपूर्ण पहल की हैं। लेकिन उसे भी अपनी इस कोशिश को और आगे बढ़ाना चाहिए। मेरा विश्वास है कि यदि बीजेपी महिलाओं को अधिक संख्या में चुनावी अवसर देती है, तो इससे उसकी राजनीतिक संभावनाओं को मजबूती मिल सकती है। बाकी दलों को भी इस चुनौती को स्वीकार करना चाहिए।

चुनाव जीतने का एक नया रास्ता महिलाओं को नेतृत्व देने से होकर गुजर सकता है।
यह समझना जरूरी है कि महिलाएं केवल महिला मतदाता नहीं हैं। वे समाज की आधी आबादी हैं। वे परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एक महिला जब जनप्रतिनिधि बनती है तो वह केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज की अनेक ऐसी समस्याओं के लिए आवाज उठा सकती है जिन्हें लंबे समय तक पर्याप्त राजनीतिक प्राथमिकता नहीं मिली।
आज पंचायतों में महिलाओं के आरक्षण ने हजारों महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में आगे आने का अवसर दिया है। अनेक महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता भी साबित की है। अब इसी अनुभव को विधानसभा और लोकसभा की राजनीति में अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ाने की जरूरत है।संसद ने 2023 में महिला आरक्षण कानून पारित करके एक ऐतिहासिक कदम उठाया था। लेकिन राजनीतिक दलों को यह समझना चाहिए कि महिलाओं को अवसर देने के लिए केवल कानून के लागू होने की प्रतीक्षा करना पर्याप्त नहीं है। वे अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति से अभी से अपने टिकट वितरण में बड़ा बदलाव कर सकते हैं।

 मैं सभी राजनीतिक दलों से पूछना चाहता हूं कि जब महिलाएं वोट देने में पीछे नहीं हैं, चुनाव प्रचार में पीछे नहीं हैं, समाज और परिवार की जिम्मेदारी उठाने में पीछे नहीं हैं, तो फिर उम्मीदवार बनाने और सत्ता में भागीदारी देने में उन्हें पीछे क्यों रखा जाता है?
क्या देश की आधी आबादी को अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी मांगने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा?मेरी सलाह है कि जो पार्टी महिलाओं को 30 से 40 प्रतिशत तक टिकट देने का साहस दिखाएगी, उसे चुनाव में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना मजबूत हो सकती है। बेशक जीत की गारंटी केवल टिकटों की संख्या से नहीं होती, लेकिन महिलाओं को पर्याप्त अवसर देना एक बड़ा सामाजिक और चुनावी संदेश जरूर होगा।

 वीरेश तिवारी का मानना है कि आने वाले चुनावों में महिला मतदाताओं की भूमिका के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों का नेतृत्व भी चुनावी परिणामों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए राजनीतिक दलों को महिलाओं को केवल वोट बैंक मानने की पुरानी सोच से बाहर निकलना होगा।अब समय आ गया है कि राजनीतिक दल अपने घोषणापत्र में महिला सम्मान की बातें लिखने से आगे बढ़ें और अपने टिकट वितरण में महिला सशक्तीकरण का प्रमाण दें।देश की महिलाओं को अब आश्वासन नहीं, अवसर चाहिए। सम्मान के शब्द नहीं, निर्णय लेने का अधिकार चाहिए। मंच पर स्थान नहीं, संसद और विधानसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व चाहिए।

जो राजनीतिक दल महिलाओं को 40 प्रतिशत तक राजनीतिक भागीदारी देने की पहल करेगा, वह केवल महिलाओं का विश्वास जीतने की कोशिश नहीं करेगा, बल्कि भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी और मजबूत बनाने की दिशा में भी इतिहास रचेगा।
अब सवाल यह नहीं है कि महिलाएं राजनीति में आने के योग्य हैं या नहीं। सवाल यह है कि राजनीतिक दल उन्हें बराबरी का अवसर देने के लिए तैयार हैं या नहीं?
महिलाओं को उनका अधिकार दीजिए। देश की राजनीति खुद बदलने लगेगी।
— वीरेश तिवारी, स्तंभकार एवं लेखक

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Artical

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें