भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर अनूपशहर में यूपी की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का आगाज, 5 टीमें ले रहीं हिस्सा UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

अनूपशहर में यूपी की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का आगाज, 5 टीमें ले रहीं हिस्सा

अनूपशहर/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का शुभारंभ बुधवार को अनूपशहर के परदादा परदादी परिसर में हुआ।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Sep 2026, 06:08 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
अनूपशहर में यूपी की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का आगाज, 5 टीमें ले रहीं हिस्सा

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

अनूपशहर/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का शुभारंभ  बुधवार को अनूपशहर के परदादा परदादी परिसर में हुआ। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित और परदादा परदादी द्वारा मेजबानी की जा रही यह चार दिवसीय लीग 3 अक्टूबर तक चलेगी।पहली बार हो रही इस लीग में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 250 खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद चुनी गई 5 टीमें और 60 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। 

टीमों के नाम - ट्रिपल टैक शक्ति, परदादा परदादी बेटियां, अलीगढ़ वीरांगना ड्रिब्लर्स, रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स और शुभम स्मैशर्स हैं।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बुलंदशहर की सीडीओ सुश्री निशा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीजी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व डिप्टी एसपी राकेश कुमार सिंह, राजेश त्रिवेदी, यूपी बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव दिलीप सिंह, अध्यक्ष सुनील दत्ता, ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, परदादा परदादी की CEO सपना वर्मा और प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा मौजूद रहे।
सीडीओ निशा ने कहा, "परदादा परदादी शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। यहां की बेटियां अनुशासित हैं और सभी टीमों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला।"

सेवानिवृत्त डीजी डॉ. देवेंद्र चौहान ने कहा, "स्वर्गीय वीरेंद्र सैम सिंह का सपना आज साकार हो रहा है। यह मॉडल पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए।"संस्था के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक लीग की मेजबानी कर वे गौरवान्वित हैं और यह बेटियों को प्रेरित करने का सशक्त मंच बनेगी।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें