आज का मुद्दा! सैय्यद मज़हर
बुलंदशहर ! गुलावठी ! नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गांधी मार्केट स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई एवं मिठाई का वितरण किया गया। उनके सत्य, अहिंसा व स्वदेशी के सिद्धांतों को स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष साकिब मुकदम ने कहा कि गांधी जी के विचार एक आदर्श विचार थे उनके विचार आज भी हमें एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं ! कांग्रेस वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने भी महात्मा गांधी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें देशभक्ति और सच्चा अहिंसा वादी युग पुरुष बताया ! इस अवसर पर सभी नगर कांग्रेसी उपस्थित हुए जिसकी अध्यक्षता
साकिब मुक़द्दम कांग्रेस नगर अध्यक्ष द्वारा की गई, संचालन मौहम्मद ज़की (कंट्रोल रूम प्रभारी कांग्रेस कमेटी ) ने किया
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष विजय बिलाल ,
पूर्व उपाध्याक्ष अलाउद्दीन सलमानी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, मो वसी, नवीन मलिक , मोहम्मद अली सैफी,मतलूब अहमद ,नाहिद कुरैशी, सागर ,उस्मान कुरैशी और मोहम्मद ज़ैद आदि शामिल रहे.!