भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 11 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
यम, यमुना और भाई दूज : मृत्यु के विधान पर जीवन का स्नेहिल अभिषेक, न्याय और करुणा के सनातन संगम का महापर्व आतिशबाजी की चिंगारी से कबाड़ गोदाम व पीपल के वृक्ष में लगी आग, दमकल ने पाया काबू राष्ट्रीय लोकदल ने किया संगठन का विस्तार, ठाकुर महीपाल सिंह बने नोएडा महानगर अध्यक्ष छतारी में बुजुर्ग महिला की हत्या कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 96 हजार नकद बरामद 1620 परिवारों के हितों पर संकट! साया गोल्ड एवेन्यू AOA ने GDA और डिप्टी रजिस्ट्रार की कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल, बैंक खाता फ्रीज करने पर जताई आपत्ति दीपोत्सव में जगमगाई नोएडा फेस-2 मंडी, अन्नदाताओं का हुआ सम्मान सिकंदराबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 30 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण दीपावली को लेकर पहासू में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिकंदराबाद में मासूम की सिर कुचलकर हत्या से सनसनी, आरोपी फरार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन अधिकारी का बड़ा एक्शन तीन डंपर सीज।
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

धूमधाम से निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, विसर्जन के लिए घाट रवाना

रिसिया नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को धूमधाम और भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ। नगर में दस दिनों से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं दुर्गा पूजा महासमिति की अगुवाई में विसर्जन के लिए विश्राम घाट की ओर रवाना हुईं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Oct 2026, 06:49 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
धूमधाम से निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, विसर्जन के लिए घाट रवाना

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज का मुद्दा

रिसिया बहराइच 
रिसिया नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को धूमधाम और भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ। नगर में दस दिनों से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं दुर्गा पूजा महासमिति की अगुवाई में विसर्जन के लिए विश्राम घाट की ओर रवाना हुईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए। वहीं, संगीत की धुन पर महिलाएं और युवा नृत्य करते नजर आए।

प्रतिमाओं को क्रमबद्ध तरीके से विसर्जन के लिए रवाना करने की व्यवस्था दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष डॉ. राजू निगम की निगरानी में की गई। महासमिति के स्वयंसेवक विभिन्न चौराहों, नुक्कड़ों और धार्मिक स्थलों पर मुस्तैद रहे। प्रतिमाओं को नंबरिंग देकर निर्धारित क्रम में रवाना किया गया, जिससे जुलूस के संचालन में व्यवस्थित व्यवस्था बनी रहे।

नगर की आठ प्रतिमाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की 41, श्रावस्ती की छह, बरुआ घाट की एक और दो अन्य प्रतिमाएं भी विसर्जन के लिए रवाना हुईं। जुलूस में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। युवाओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की प्रतिमाएं शांतिपूर्ण ढंग से विश्राम घाट की ओर रवाना हुईं। विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही।

प्रतिमा विसर्जन जुलूस में पूर्व चेयरमैन राजेश निगम, चेयरमैन प्रतिनिधि रामू लाल, मनीष गुप्ता, राकेश निगम, शशांक यज्ञसेनी, महेश अग्रवाल, आकाश गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, कमलेश आर्य, शैंकी निगम, अरविंद गौतम, दुर्गेश चौधरी, गौरव गर्ग, अजितंजय भारतीय, रितिक भारतीय, पीयूष, कुश, आरव और मोहित सहित अन्य लोग शामिल रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें