भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 15 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण* नोएडा में सदस्य, शिकायत निवारण समिति, नोएडा अथॉरिटी विरेश तिवारी से मिले पवन राय और ध्रुव राय, शिक्षा व समाजसेवा सहित समसामयिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा बुलंदशहर - त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में राष्ट्रपति भवन से आखिरी व्याख्यान तक: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का वह जीवन, जो मृत्यु के बाद भी भारत को पढ़ा रहा है बीडीएम स्कूल में गूंजा मिशन शक्ति का मंत्र, छात्राओं को सिखाया सुरक्षा का कवच अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी मंदिर-मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाले महिला गिरोह की दो और आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 4 महिलाएं गिरफ्तार फिर दमघोंटू हुई हवा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

कॉवड यात्रा की तैयारियों को लेकर, प्रबन्ध निदेशक द्वारा लगातार डिस्कॉम के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर, विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा।

मेरठ / बुलन्दशहर पश्चिमांचल विद्युत वितरण वितरण निगम लि० प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुरूप महापावन कॉवड यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए, प्रतिबद्धता एवं सजगता के साथ कार्य कर रहा है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Jul 2026, 03:54 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
कॉवड यात्रा की तैयारियों को लेकर, प्रबन्ध निदेशक द्वारा लगातार डिस्कॉम के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर, विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा।

मेरठ / बुलन्दशहर  पश्चिमांचल विद्युत वितरण वितरण निगम लि० प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुरूप महापावन कॉवड यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए, प्रतिबद्धता एवं सजगता के साथ कार्य कर रहा है। प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा लगातार डिस्कॉम के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर, कॉवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है तथा यात्रा से संबंधित विद्युत व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके।

आज प्रबन्ध निदेशक महोदय जनपद बुलन्दशहर पहुंचें जहाँ उन्होनें 33/11 केवी उपकेन्द्र डी०एम० रोड एवं नीमखेडा के अन्तर्गत कॉवड मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया, विद्युत पोलो पर पोलोथीन लगाने, ट्रांसफार्मरों की फैन्सिंग, लाईनों के नीचे गार्डिंग इत्यादि विद्युत कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति की जॉच की तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। कॉवड मार्गो मे ओवरहेड विद्युत लाईनों को मानक के अनुसार उचित उचाई पर किए जाने तथा जिन स्थानों पर विद्युत लाईने जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में हैं उन्होनें ठीक कराए जाने तथा प्लिन्थ पर रखें ट्रांसफार्मरों की बैरीकेडिग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रबन्ध निदेशक ने बुलन्दशहर जनपद के कॉवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया तथा जनपद के प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वर महाराज जी मंदिर जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण कर, विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें विद्युत पोल, लाईनों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य विद्युत उपकरणों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक अनुरक्षण एवं सुधारात्मक कार्य निर्धारित समयसीमा मे पूर्ण करने के निर्देश दिए।प्रबन्ध निदेशक द्वारा शहरी क्षेत्र के सहायक अभियन्ता स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर, वाणिज्यिक, तकनीकी एवं कॉवड यात्रा संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे राजस्व वसूली, लाईन लॉस मे कमी, उपभोक्ता सेवाओं की गुणवत्ता तथा कॉवड यात्रा के दौरान, निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉवड यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत बांधा उत्पन्न न हो, इसके लिए संवेदनशील स्थलों पर, विशेष निगरानी रखी जाए। कॉवड मार्गो पर विद्युत लाईनों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु पर्याप्त सन-साधन एवं तकनीकी दल 24X7 उपलब्ध रहें। उन्होनें कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए निर्बाध, सुरक्षित एवं गुंणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिन मार्गों से कॉवड यात्राऐं गुजरेगीं या आयोजन संपन्न होगें ऐसे मार्गो, स्थलों पर पडने वाले बिजली की खंभों का परीक्षण सुनिश्चित कर लिया जाए। रात्रि के समय मार्ग / स्थलों पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान न हो, लोकल फॉल्ट को तत्काल अटेण्ड कर ठीक कर दिए जाए। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिए हैं यदि यात्रा मार्गो एवं कार्यक्रम स्थलों पर अस्थाई विद्युत संयोजन की मॉग होती है तो अस्थाई संयोजन अविलम्ब प्रदान किया जाए।

बैठक मे श्री संजीव कुमार मुख्य अभियन्ता (वि०), बुलन्दशहर क्षेत्र, बुलन्दशहर, श्री हर्षित श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता, श्री महेश कुमार अहिरवार अधीक्षण अभियन्ता, श्री शिशिर कुमार चाही अधीक्षण अभियन्ता, श्री सोनम सिंह स्टाफ आफिसर तथा अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें