भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 24 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सहारा समतल में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 24 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त प्रदूषण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 30 से अधिक टैंकरों से हो रही पेड़ों की धुलाई पंचकुला भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया ज्ञानचंद गुप्ता से आशीर्वाद कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन सख्त, अपर जिलाधिकारी, SP ग्रामीण और ASP ने रेती घाट का किया निरीक्षण यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर रोकने की तैयारी, घटेगी वाहनों की रफ्तार, 75 KM प्रति घंटे होगी अधिकतम गति सीमा रूस की दिग्गज फार्मा कंपनी फार्मस्टैंडर्ड की जेवर में दस्तक, चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई लगाने की तैयारी नोएडा के कोविड और नियो हॉस्पिटल में जनगणना-2027 को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना प्रदूषण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 30 से अधिक टैंकरों से हो रही पेड़ों की धुलाई सहारा समतल में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 24 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त कार्तिक पूर्णिमा पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, अनूपशहर में प्रवेश पर रोक
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

प्रदूषण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 30 से अधिक टैंकरों से हो रही पेड़ों की धुलाई

मशीनों के माध्यम से पानी का छिड़काव कर धूल के कणों को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 24 Nov 2026, 09:32 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
प्रदूषण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 30 से अधिक टैंकरों से हो रही पेड़ों की धुलाई

 ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया है। शहर की हवा को स्वच्छ बनाने और धूल के कणों को कम करने के लिए प्राधिकरण की ओर से ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पेड़ों की धुलाई कराई जा रही है। इस अभियान के तहत 30 से अधिक टैंकर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से पेड़ों की पत्तियों पर जमी धूल को साफ किया जा रहा है।

प्राधिकरण के सीईओ बलकार सिंह के निर्देश पर उद्यान विभाग ने इस कार्य के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की हैं। उद्यान विभाग के प्रभारी उपनिदेशक ज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 30 से अधिक टैंकरों के जरिए पेड़ों की धुलाई की जा रही है। इस कार्य में एसटीपी से शोधित पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पेड़ों की पत्तियों पर जमी धूल साफ होने से वे अधिक हरे-भरे दिखाई देंगे। साथ ही धुलाई के दौरान जमीन पर गिरने वाले पानी से पेड़ों के आसपास नमी बनी रहेगी, जिससे धूल उड़ने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

216 एंटी स्मॉग गन से धूल पर प्रहार

प्रदूषण नियंत्रण अभियान के तहत प्राधिकरण का परियोजना विभाग और स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय है। उप महाप्रबंधक विजय रावल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की विभिन्न निर्माण साइटों पर 216 एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी प्राधिकरण की 8 एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन मशीनों के माध्यम से पानी का छिड़काव कर धूल के कणों को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

14 मशीनों से हो रही सड़कों की सफाई

शहर की सड़कों से धूल हटाने के लिए 14 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें लगाई गई हैं। प्राधिकरण का दावा है कि इन मशीनों के माध्यम से नियमित सफाई कर धूल उड़ने की समस्या को कम करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

कूड़ा जलता दिखे तो तुरंत करें शिकायत

प्राधिकरण ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी कूड़ा जलता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल प्राधिकरण के कॉल सेंटर नंबर 0120-2336046, 0120-2336047, 0120-2336048 और 0120-2336049 पर दें। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मित्रा ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

 

प्राधिकरण ने निवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और खुले में कूड़ा न जलाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन शहर की हवा को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें