भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 25 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्वीडन की कंपनी ग्रेटर नोएडा में करेगी 150 करोड़ का निवेश, 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार यमुना प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जामुक्त; 27 करोड़ रुपये है कीमत बरवाला व बतौड़ में अवैध कॉलोनी में जेसीबी से ध्वस्त की गई सड़के। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान पर नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता राजपूत सम्मानित खगुआवास में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने लगाई चौपाल, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश यमुना प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जामुक्त; 27 करोड़ रुपये है कीमत किसी को कमजोर कहने से पहले उसे समझिए — वीरेश तिवारी मास्टरनीजी का कारनामा: 16 वर्षीय छात्र को 'ज्ञान' देने के नाम पर साथ ले उड़ीं 26 वर्षीय शिक्षिका कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास या प्रकृति पर बढ़ता बोझ? तकनीक का नया केंद्र बने उत्तर प्रदेश — वीरेश तिवारी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान पर नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता राजपूत सम्मानित

बुलंदशहर स्याना की स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव का परिचय देने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्याना की नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता राजपूत को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 25 Nov 2026, 07:10 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान पर नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता राजपूत सम्मानित

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर स्याना की स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव का परिचय देने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्याना की नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता राजपूत को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सिंग अधिकारियों के चयन में प्रेमलता राजपूत का नाम शामिल होने से सीएचसी स्याना सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।प्रेमलता राजपूत सीएचसी स्याना की एनबीएसयू (NBSU) इकाई में नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके समर्पण, निरंतर परिश्रम, अनुशासन और मरीजों की देखभाल में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनका चयन सम्मान के लिए किया गया। मंत्री के हाथों सम्मानित होना उनकी कार्यकुशलता और सेवाभाव का प्रमाण माना जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। मरीजों की देखभाल से लेकर उपचार प्रक्रिया में सहयोग और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तक नर्सिंग अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। प्रेमलता राजपूत भी पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के कर्मचारियों का कहना है कि यह सम्मान प्रेमलता राजपूत की व्यक्तिगत उपलब्धि होने के साथ ही सीएचसी स्याना की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों और बेहतर कार्य संस्कृति का भी प्रतीक है।

प्रेमलता राजपूत की इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें