भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 15 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्ट्रोक के पीछे दो बड़े कारण, नस में क्लॉट या ब्लीडिंग स्याना में मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण* नोएडा में सदस्य, शिकायत निवारण समिति, नोएडा अथॉरिटी विरेश तिवारी से मिले पवन राय और ध्रुव राय, शिक्षा व समाजसेवा सहित समसामयिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा बुलंदशहर - त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में राष्ट्रपति भवन से आखिरी व्याख्यान तक: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का वह जीवन, जो मृत्यु के बाद भी भारत को पढ़ा रहा है बीडीएम स्कूल में गूंजा मिशन शक्ति का मंत्र, छात्राओं को सिखाया सुरक्षा का कवच अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, अधीक्षक ने फहराया तिरंगा

रिसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रिसिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने तिरंगा फहराकर क्षेत्रवासियों एवं स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 15 Aug 2026, 11:54 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, अधीक्षक ने फहराया तिरंगा

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

रिसिया, बहराइच।

रिसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रिसिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने तिरंगा फहराकर क्षेत्रवासियों एवं स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को याद करते हुए देश की सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की सेवा करना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम में डॉ. मिथिलेश, डॉ. चौबे, डॉ. अफजाल सहित सीएचसी के समस्त अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें