भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख नकद बरामद जेन जी का भटकाव या प्रोपेगैंडा स्ट्रोक के पीछे दो बड़े कारण, नस में क्लॉट या ब्लीडिंग स्याना में मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण* नोएडा में सदस्य, शिकायत निवारण समिति, नोएडा अथॉरिटी विरेश तिवारी से मिले पवन राय और ध्रुव राय, शिक्षा व समाजसेवा सहित समसामयिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा बुलंदशहर - त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

स्याना में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण, परेड, देशभक्ति गीतों से गूंजा पूरा क्षेत्र

स्याना, बुलंदशहर, : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को स्याना देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण, तिरंगे को सलामी और शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारे गूंजते रहे।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Aug 2026, 09:35 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
स्याना में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस   ध्वजारोहण, परेड, देशभक्ति गीतों से गूंजा पूरा क्षेत्र

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

स्याना, बुलंदशहर, : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को स्याना देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण, तिरंगे को सलामी और शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारे गूंजते रहे।

कोतवाली परिसर में सीओ ने किया ध्वजारोहण  
कोतवाली परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को नमन किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने परेड की और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

तहसील में एसडीएम ने फहराया तिरंगा  
तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी लालजी विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आजादी बड़े संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने सभी से एकजुट रहकर देश की तरक्की में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तहसील के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

नगर पालिका में संयुक्त ध्वजारोहण  
नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह चौधरी और अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद शहीदों को याद किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देकर स्याना को आदर्श नगर बनाना है।

स्कूलों और संस्थानों में दिखा उत्साह  
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों, अस्पतालों और सामाजिक संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटक और भाषणों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम की गाथाएं सुनाईं। कई सामाजिक संगठनों ने तिरंगा फहराकर मिठाई वितरित की। कुछ स्थानों पर वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में पुख्ता व्यवस्था की थी। कार्यक्रमों के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति का संकल्प लिया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें