भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख नकद बरामद जेन जी का भटकाव या प्रोपेगैंडा स्ट्रोक के पीछे दो बड़े कारण, नस में क्लॉट या ब्लीडिंग स्याना में मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण* नोएडा में सदस्य, शिकायत निवारण समिति, नोएडा अथॉरिटी विरेश तिवारी से मिले पवन राय और ध्रुव राय, शिक्षा व समाजसेवा सहित समसामयिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा बुलंदशहर - त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में राष्ट्रपति भवन से आखिरी व्याख्यान तक: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का वह जीवन, जो मृत्यु के बाद भी भारत को पढ़ा रहा है
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बुलंदशहर में शिक्षक सम्मान समारोह: 78 शिक्षक सम्मानित, स्याना की जूली मलिक को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

बुलंदशहर। विकास भवन सभागार में शनिवार को जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा के 58 और माध्यमिक शिक्षा के 20, कुल 78 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 05 Sep 2026, 08:50 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर में शिक्षक सम्मान समारोह: 78 शिक्षक सम्मानित, स्याना की जूली मलिक को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर। विकास भवन सभागार में शनिवार को जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा के 58 और माध्यमिक शिक्षा के 20, कुल 78 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से आयोजित प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया, जिसमें प्रदेश के 81 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। गौरव की बात है कि इसमें जनपद बुलंदशहर से स्याना ब्लॉक के संविलयन विद्यालय टाऊन की शिक्षिका जूली मलिक को भी प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि दीप्ति मित्तल ने कहा कि शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक और राष्ट्र निर्माता हैं। उनके समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने शिक्षकों से सरकारी स्कूलों के बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और सह-शैक्षिक गतिविधियों में प्रतिभाग कराने का आह्वान किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने भी शिक्षकों को बधाई दी। सम्मानित होने वालों में संतराम सिंह भड़ाना, विनीत पंवार, मनमोहन रोहिला, गुंजन शर्मा, सीमा, मोनिका भाटी सहित कई शिक्षक रहे। मंच संचालन सेवानिवृत्त शिक्षिका अनीता त्यागी ने किया।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें