भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख नकद बरामद जेन जी का भटकाव या प्रोपेगैंडा स्ट्रोक के पीछे दो बड़े कारण, नस में क्लॉट या ब्लीडिंग स्याना में मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण* नोएडा में सदस्य, शिकायत निवारण समिति, नोएडा अथॉरिटी विरेश तिवारी से मिले पवन राय और ध्रुव राय, शिक्षा व समाजसेवा सहित समसामयिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा बुलंदशहर - त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में राष्ट्रपति भवन से आखिरी व्याख्यान तक: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का वह जीवन, जो मृत्यु के बाद भी भारत को पढ़ा रहा है
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

लॉरेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

बुलंदशहर ! गुलावठी ! लॉरेंस एकेडमी,प्रांगण में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 05 Sep 2026, 08:39 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
लॉरेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

आज का मुद्दा ! सैय्यद मज़हर
बुलंदशहर ! गुलावठी ! लॉरेंस एकेडमी,प्रांगण में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के माननीय प्रबंधक  सहीमुद्दीन मेवाती, निदेशक  शोएब मेवाती, प्रधानाचार्या  तृप्ति तिवारी एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को तिलक लगाकर एवं गुलाब का पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।समारोह में विद्यार्थियों द्वारा गुरु-शिष्य संबंध पर आधारित प्रेरणात्मक प्रसंग, शिक्षक की भूमिका एवं उनके महत्व को दर्शाती लघु नाटिका सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया तथा गुरु-शिष्य के पवित्र संबंध को सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या  तृप्ति तिवारी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक एवं माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें सदैव शिक्षकों का आदर एवं सम्मान करना चाहिए। शिक्षक हमें केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों, संस्कारों एवं नैतिकता की शिक्षा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि “शिक्षक वह दीपक हैं, जो हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।”कार्यक्रम के अंत में  प्रबंधक सहीमुद्दीन मेवाती एवं निदेशक  शोएब मेवाती ने संयुक्त रूप से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। प्रबंधक महोदय ने शिक्षकों के समर्पित शिक्षण कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी माननीय प्रबंधक  सहीमुद्दीन मेवाती, निदेशक शोएब मेवाती एवं प्रधानाचार्या  तृप्ति तिवारी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रबंधक महोदय ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो अमूल्य योगदान दिया, उससे प्रेरणा लेते हुए हमें विद्यार्थियों के प्रति आत्मीय भाव रखते हुए उनमें शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करनी चाहिए। साथ ही उनकी आंतरिक प्रतिभा एवं क्षमताओं को पहचानकर उनका विकास करते हुए राष्ट्र निर्माण में सच्ची निष्ठा, पूर्ण समर्पण एवं परिश्रम के साथ अपना योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी  रेखा अग्रवाल तथा मंच संचालिका वर्धा मंज़र एवं उनकी सहयोगी स्मिता चौधरी, सीमा सिंह, अलका भारद्वाज एवं मनोज चौधरी सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेदारी अशोका हाउस की थी, जिसके सदस्यों ने अपने सभी दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के संचालन एवं प्रस्तुतियों में छात्राओं शानू (कक्षा 10-A), वर्तिका (कक्षा 9-A), सबा नसीम (कक्षा 11-A) सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।समारोह का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। संपूर्ण विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस की उमंग, उत्साह एवं सम्मान का भाव देखने को मिला।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें