आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर : स्याना तहसील परिसर में शनिवार को विशाल ब्लड डोनेशन और हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने फीता काटकर और स्वयं रक्तदान कर किया।
.jpeg)
कैंप में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपका दिया गया एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनता है। उन्होंने तहसील के सभी कर्मचारियों और क्षेत्र के युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि शिविर में रक्त की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। रक्त को बुलंदशहर ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध कराया जा सके।शिविर को सफल बनाने में डॉ. अभिषेक दादू, डॉ. दीक्षा, डॉ. एहसान, पैरामेडिकल स्टाफ चिंटू, सीमा, अमित शर्मा, शाहरोज, हरेंद्र कुमार, इमरान खान, प्रीति और मेडिकल कॉलेज की टीम का सराहनीय योगदान रहा।