आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
होम / Uttar Pradesh / जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में…
Uttar Pradesh
जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण*
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने कृषकों से संवाद किया, उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन के सटीक आकलन के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं और बीमा लाभों का सही निर्धारण सुनिश्चित किया जा सके।
आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क |
Updated:
15 Oct 2026, 02:17 PM
|
Views:
0
|
1 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी ने तहसील सदर अंतर्गत ग्राम गिरधरपुर में खरीफ वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेत पर पहुंचकर निर्धारित मानकों के अनुरूप फसल उत्पादन का परीक्षण कराया।
इस क्रम में जिलाधिकारी की उपस्थिति में कृषक शीला देवी की भूमि, गाटा संख्या 58 पर निर्धारित मानक 10×10×10 त्रिकोण मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई गई। परीक्षण उपरांत 10.805 कि0ग्रा0 उपज प्राप्त हुआ।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने कृषकों से संवाद किया, उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन के सटीक आकलन के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं और बीमा लाभों का सही निर्धारण सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल जितेंद्र भाटी, राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि धीरज कुमार, रामोतार एवं किसान शीला देवी उपस्थित रहे।
संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है।
प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दाHindi NewsBreaking NewsUttar Pradesh
Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क
आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से
प्रकाशित करता है।