भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, ASP नगर ने रात में किया चेकिंग अभियान सिकंदराबाद में भाजपा के दोनों मंडलों की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न, सीएम योगी के गाजियाबाद दौरे को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान जिम्स ग्रेटर नोएडा में ‘विकसित भारत युवा संवाद–Know Your Vote’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 200 युवाओं ने लिया भाग ओवरलोड वैन में बच्चों का जानलेवा सफर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने हेतु ऑटो एवं ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का किया गया चयन दादरी में खुले में निर्माण सामग्री रखने वालों पर नगर पालिका सख्त, दुकानदारों को दी चेतावनी गंगा में डूब रहे 7 श्रद्धालुओं को सिपाही ने बचाया, एसएसपी ने किया सम्मानित मोदीनगर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा 61वें जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में पहुंचे शाहरुख, फैंस को दिया खास तोहफा अनूपशहर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ ने किया पैदल मार्च
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

स्याना में मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली

बुलंदशहर : स्याना नगर में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर नारी शक्ति, महिला सुरक्षा और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 15 Oct 2026, 03:33 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
स्याना में मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली

आज़ का मुद्दा (आशीष कुमार)

बुलंदशहर : स्याना नगर में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर नारी शक्ति, महिला सुरक्षा और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख बाजारों से निकली रैली में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान खींचा। मां काली का रौद्र रूप धारण कर छात्राओं ने राक्षसों का वध करने की प्रस्तुति दी और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का संदेश दिया।

रैली मोहल्ला चौधरियान, कोतवाली रोड, होली चौराहा, मुख्य बाजार, श्रीराम तिराहा और सब्जी मंडी, बुगरासी चौराहा , चांदपुर चुग्गी बुलंदशहर स्टैंड व कोतवाली रोड़ सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा, बालिकाओं के अधिकारों और सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य जूली मलिक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नगरवासियों को जागरूक करने के साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने समाज को संदेश दिया कि नारी शक्ति का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में जागरूकता का प्रसार होता है।छात्र-छात्राओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियों को देखकर नगरवासियों ने उनकी सराहना की। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान नगर के समाजसेवी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

कोतवाली प्रभारी ने दिए सुरक्षा के टिप्स

कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल अपने अभिभावकों अथवा पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से कई समस्याओं से बचा जा सकता है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाना है।

इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद अहलावत महिला उपनिरीक्षक अंकिता कांस्टेबल अजीत सिंह अमित कुमार महिला कांस्टेबल गीता कल्पना, मधु शर्मा ,पिंकी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें