भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख नकद बरामद जेन जी का भटकाव या प्रोपेगैंडा स्ट्रोक के पीछे दो बड़े कारण, नस में क्लॉट या ब्लीडिंग स्याना में मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण* नोएडा में सदस्य, शिकायत निवारण समिति, नोएडा अथॉरिटी विरेश तिवारी से मिले पवन राय और ध्रुव राय, शिक्षा व समाजसेवा सहित समसामयिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा बुलंदशहर - त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर महाप्रहार, बांदा को मिलेगी हाईटेक एंटीकरप्शन थाने की सौगात शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Artical

भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है

मोहाली(संजय राय) भाई के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश करने वाले भरत मिलाप के प्रसंग ने रामलीला एवं दशहरा ग्राउंड, फेज-1, मोहाली में दर्शकों को भावुक कर दिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Oct 2026, 01:03 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है

मोहाली(संजय राय)

 भाई के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश करने वाले भरत मिलाप के प्रसंग ने रामलीला एवं दशहरा ग्राउंड, फेज-1, मोहाली में दर्शकों को भावुक कर दिया। श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला की छठी रात्रि में भरत मिलाप का मंचन किया गया। इस अवसर पर मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन जीने की सीख देने वाला मंच है। भगवान श्रीराम की लीलाओं से हमें सीख मिलती है कि माता-पिता की सेवा कैसे करनी चाहिए, भाई-भाई के बीच प्रेम और त्याग का भाव कैसा होना चाहिए तथा पत्नी के सम्मान और मर्यादा की रक्षा किस प्रकार करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है। अभिभावकों को अपने बच्चों को रामलीला दिखानी चाहिए, ताकि वे भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर पारिवारिक मूल्यों, कर्तव्य और रिश्तों की अहमियत को समझ सकें। उन्होंने अपील की कि लोग रामलीला को केवल मनोरंजन के रूप में न देखें, बल्कि यहां से कोई न कोई सीख लेकर अपने जीवन में अपनाएं।

भरत मिलाप के मंचन में भगवान श्रीराम के प्रति भरत के प्रेम, उनके त्याग और भाईचारे की भावना को दर्शाया गया। वनवास के दौरान श्रीराम से मिलने पहुंचे भरत का प्रसंग भारतीय संस्कृति में पारिवारिक प्रेम और निस्वार्थ समर्पण की मिसाल माना जाता है।मंचन में भगवान श्रीराम की भूमिका प्रतीक, लक्ष्मण की भूमिका संदीप राणा, माता सीता की भूमिका शिवानी, भरत की भूमिका कमल और शत्रुघ्न की भूमिका यशमीत ने निभाई। वहीं कौशल्या की भूमिका रितु, कैकेयी की भूमिका मधु, सुमित्रा की भूमिका मोनिका और मंथरा की भूमिका साध्वी ने निभाई। अन्य कलाकारों ने भी विभिन्न पात्रों के माध्यम से प्रसंग को जीवंत बनाया।

श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष आशु सूद के नेतृत्व में आयोजित यह रामलीला धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास है। रामलीला का मंचन 19 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जबकि 20 अक्टूबर को विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा। विजयादशमी के तुरंत बाद राजतिलक भी किया जाएगा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Artical

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें