आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द)
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव में ओवरलोड वैन में बच्चों का जानलेवा सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, वीडियो सामने आने के बाद छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में गैस सिलेंडर के सहारे छात्र-छात्राएं बैठे दिख रहे हैं। वायरल वीडियो ने स्कूली परिवहन व्यवस्था की पोल दी हैं।
जिले के ज़हरा से द साइंस स्कूल के छात्र-छात्राओं का एक बेहद चिंताजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ सरेआम खिलवाड़ होते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में ग्रामीण इलाकों से आने वाले स्कूली बच्चे और छात्राओं को एक ओवरलोड वैन में क्षमता से कई गुना अधिक संख्या में ठूंसकर ले जाया जा रहा है। इसी वैन में छात्र व छात्राएं गैस सिलेंडर (CNG Cylinder) पर बैठकर और उसके सहारे जोखिम भरा सफर करने को मजबूर दिख रहे हैं।

यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन, परिवहन विभाग और स्कूल प्रबंधन की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि गैस सिलेंडर के साथ इस तरह बच्चों को ले जाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्कूली वाहनों की कमी के कारण बच्चे हर दिन इसी तरह अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल-कॉलेज पहुंचने को मजबूर हैं, जिससे अभिभावकों में काफी आक्रोश और चिंता है।
अब वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित परिवहन विभाग, स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। हालांकि, वीडियो के संबंध में आधिकारिक जांच या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।