भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
नरौरा में गूंजा हवाई हमले का सायरन, चंद मिनटों में छाया ब्लैक आउट; एनडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा ने दिखाया अद्भुत समन्वय धर्म की अभिव्यक्ति या आस्था पर प्रहार? — वीरेश तिवारी लखनऊ में पीएम मोदी ने 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को किया संबोधित, बोले- हुनरमंद व्यक्ति का रोजगार कोई नहीं छीन सकता विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न रिसिया में अज्ञात कारणों से भीषण आग से अनस सूट सेंटर जलकर खाक, लाखों रुपये के कपड़े जले आहार के अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, लक्खी मेले की तैयारियां तेज पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

नरौरा में गूंजा हवाई हमले का सायरन, चंद मिनटों में छाया ब्लैक आउट; एनडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा ने दिखाया अद्भुत समन्वय

डिबाई! किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में जनजीवन की सुरक्षा और त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से रविवार को नरौरा में ब्लैक आउट एवं व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 23 Nov 2026, 05:17 PM | Views: 0 | 3 मिनट पढ़ें
नरौरा में गूंजा हवाई हमले का सायरन, चंद मिनटों में छाया ब्लैक आउट; एनडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा ने दिखाया अद्भुत समन्वय

आज का मुद्दा/तहसील प्रभारी नीरज सुदामा डिबाई

 किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में जनजीवन की सुरक्षा और त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से रविवार को नरौरा में ब्लैक आउट एवं व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। हवाई हमले के सायरन की गूंज के साथ ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। सड़कें, घर और कार्यालयों की लाइटें बंद कर दी गईं तथा यातायात रोक दिया गया। कुछ ही पलों में सामान्य जनजीवन से आपातकालीन स्थिति में तब्दील हुए इस अभ्यास में नागरिक सुरक्षा, एनडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, चिकित्सा एवं विद्युत विभाग की टीमों ने अपने कौशल, तत्परता और आपसी समन्वय का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश शासन के नागरिक सुरक्षा अनुभाग, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कुमार हर्ष के कुशल निर्देशन में नरौरा स्थित टीएसएल कंपाउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को व्यावहारिक रूप से परखा गया।मॉकड्रिल से पूर्व अपराह्न चार बजे से 4:30 बजे तक स्वयंसेवकों को आग बुझाने एवं घायलों के रेस्क्यू का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। स्ट्रिप पंप, वाटर टाइप, सीओ-2 और ड्राई पाउडर अग्निशमन उपकरणों के माध्यम से छोटी आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही घायलों को आपातकालीन बचाव विधियों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार देने और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।


शाम छह बजे मॉकड्रिल का विधिवत शुभारंभ हुआ। हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजते ही ब्लैक आउट की स्थिति लागू कर दी गई। विद्युत आपूर्ति बंद कराकर पूरे क्षेत्र में अंधेरा किया गया। नागरिकों ने हवाई हमले से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों एवं बंकरों में शरण ली। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने लोगों को जमीन पर लेटकर स्वयं को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।इसके बाद हवाई हमला समाप्त होने का संकेत मिलने पर ग्रीन सिग्नल जारी किया गया। घटना नियंत्रण अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से घटनास्थल का आकलन कर नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। इसके पश्चात राहत एवं बचाव अभियान के तहत सिलेंडर, पेट्रोल और अन्य प्रकार की आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया। आग में फंसे व्यक्ति को फायर सूट पहनकर सुरक्षित बाहर निकालने तथा अग्निशमन विभाग के फायर टेंडर से आग पर काबू पाने की कार्रवाई भी प्रदर्शित की गई।

मॉकड्रिल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा घायलों को सुरक्षित निकालने और प्राथमिक चिकित्सा देने का रहा। स्वयंसेवकों ने घायलों की पट्टी बांधने, टूटी हड्डियों पर स्प्लिंट लगाने, उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने तथा घायलों को फर्स्ट एड पोस्ट से एंबुलेंस तक पहुंचाने का अभ्यास किया। टू-हैंडेड सीट, थ्री-हैंडेड सीट, पिक-ए-बैक और फोर एंड आफ्ट जैसी आपातकालीन रेस्क्यू तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन किया गया।

शाम 6:25 बजे एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने के साथ ही बचाव अभियान को नई गति मिली। टीम ने घटनास्थल का नियंत्रण संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की अग्रिम कार्रवाई का प्रदर्शन किया। शाम 6:30 बजे स्थिति सामान्य होने की घोषणा के साथ ब्लैक आउट एवं मॉकड्रिल का समापन किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नरौरा परमाणु विद्युत गृह के केंद्र निदेशक ने नागरिक सुरक्षा की भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने नागरिक सुरक्षा को आम जनमानस की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे अभ्यासों को आपदा के समय जान-माल की रक्षा के लिए आवश्यक बताया।

इस अवसर पर केंद्र निदेशक नरौरा परमाणु विद्युत गृह, उपजिलाधिकारी डिबाई, क्षेत्राधिकारी डिबाई, सीआईएसएफ कमांडेंट श्री ललित, एनडीआरएफ टीम कमांडर सीके गुप्ता, उपनियंत्रक पंकज कुशेशिया, चीफ वार्डेन योगेंद्र सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन विकास वाष्र्णेय सहित दयाशंकर, देवदत्त, दिलीप विश्वास, निधि शर्मा, घलेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता तथा नागरिक सुरक्षा नरौरा के अधिकारी, कर्मचारी, वार्डेन एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।

इस मॉकड्रिल ने यह संदेश दिया कि आपदा कभी बताकर नहीं आती, लेकिन समय रहते की गई तैयारी, प्रशिक्षित स्वयंसेवक और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल किसी भी संकट के दौरान अनमोल जिंदगियां बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें