भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
राजघाट पर महा गंगा आरती दीपोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं को दिलाई गई गंगा शपथ.. एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न, 7 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, ASP नगर ने रात में किया चेकिंग अभियान सिकंदराबाद में भाजपा के दोनों मंडलों की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न, सीएम योगी के गाजियाबाद दौरे को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान जिम्स ग्रेटर नोएडा में ‘विकसित भारत युवा संवाद–Know Your Vote’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 200 युवाओं ने लिया भाग ओवरलोड वैन में बच्चों का जानलेवा सफर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने हेतु ऑटो एवं ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का किया गया चयन दादरी में खुले में निर्माण सामग्री रखने वालों पर नगर पालिका सख्त, दुकानदारों को दी चेतावनी गंगा में डूब रहे 7 श्रद्धालुओं को सिपाही ने बचाया, एसएसपी ने किया सम्मानित मोदीनगर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न, 7 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित

बहराइच । एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 05 Nov 2026, 05:46 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न, 7 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

बहराइच एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने कुल 372 वैज्ञानिक प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 7 मेधावियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद तथा खंड शिक्षा अधिकारी तजवापुर राम रूप उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक मॉडल्स का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन उपरांत जूनियर वर्ग से उच्च प्राथमिक विद्यालय अवस्थी पुरवा के आरव रघुवंशी, तारा महिला इंटर कॉलेज की पलक सिंह व (एम्स इंटरनेशनल स्कूल की आराध्या शर्मा, सीनियर वर्ग में एम्स इंटरनेशनल स्कूल के एकंप्रीत सिंह, राजकीय बालिका इण्टर कालेज बहराइच की छवि शर्मा, राजकीय इण्टर कालेज बहराइच के ओम शुक्ला तथा बैरोज़ ब्ले बुल्स इण्टर कालेज की कृतिका पांडे को राज्य स्तर हेतु चयनित घोषित किया गया।


समापन सत्र में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक/माध्यमिक शिक्षा वीरेश कुमार वर्मा ने सभी विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को नवाचार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निर्णायक मंडल में डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार पांडे, अरविंद वर्मा व देवेंद्र कुमार मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रद्युम्न पांडे एवं समन्वय डॉ. नंदकुमार शुक्ला ने किया।

 विद्यालय की प्रधानाचार्या शिति सिंह, एडमिन प्रितपाल सिंह तथा प्रवक्ता सूरज प्रताप सिंह का आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें