भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी, विकसित होगा यूपी-एमसीईआई कुमकुम नागर को स्थायी लोक अदालत गौतमबुद्ध नगर में मिली पुनर्नियुक्ति, संभाला वरिष्ठ सदस्य (न्यायिक) का कार्यभार CM योगी की पूज्य माता के निधन पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा- मां का साया उठना अपूरणीय क्षति कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला सकुशल संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, विभागों को दिए निर्देश बुलंदशहर में परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन! सड़क पर नियम तोड़ने वालों की आई शामत, 202 वाहनों के धड़ाधड़ कटे चालान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणा के क्रम में भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ द्वारा निर्मित भव्य महानाट्य ‘आनंदमठ’ का मंचन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार संख्या-1 में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Nov 2026, 08:53 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा

गौतमबुद्धनगर, 

 उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणा के क्रम में भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ द्वारा निर्मित भव्य महानाट्य ‘आनंदमठ’ का मंचन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार संख्या-1 में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व निदेशक, भारतेन्दु नाट्य अकादमी दिनेश खन्ना, परियोजना निदेशक नेहा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर एवं डीन स्टूडेंट अफेयर्स, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय डॉ. सुशील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की कालजयी कृति ‘आनंदमठ’ त्याग, समर्पण, आत्मसम्मान, संगठन और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा का संदेश देती है। इस महानाट्य के माध्यम से साहित्य की इस अमूल्य विरासत को आधुनिक रंगमंचीय तकनीक और सशक्त अभिनय के साथ जीवंत स्वरूप में प्रस्तुत किया गया। भव्य मंच-सज्जा, विराट दृश्य परिकल्पना, ओजस्वी संवाद, संगीत, प्रकाश एवं ध्वनि संयोजन ने दर्शकों को एक अद्भुत रंगमंचीय अनुभव प्रदान किया।

प्रस्तुति में पारंपरिक रंगमंचीय तत्वों के साथ आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला। मंच-सज्जा, वेशभूषा, रूप-सज्जा, संगीत, प्रकाश एवं ध्वनि के प्रभावी संयोजन ने ऐतिहासिक घटनाओं को सजीव स्वरूप प्रदान किया। कलाकारों की उत्कृष्ट अभिनय क्षमता, सामूहिक अनुशासन और जीवंत ऊर्जा ने पूरे सभागार को भावनात्मक एवं सांस्कृतिक अनुभूति से जोड़ दिया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की। उन्होंने भारतीय इतिहास, साहित्य, संस्कृति एवं रंगमंच की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में अतिथियों की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

इस भव्य महानाट्य में कलाकारों, निर्देशकीय टीम, संगीत एवं प्रकाश विभाग, मंच-सज्जा, वेशभूषा, रूप-सज्जा तथा समस्ततकनीकी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी कलाकारों एवं सहयोगियों के अथक परिश्रम, अनुशासन और सामूहिक समर्पण से यह प्रस्तुति यादगार बनी।भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है।

‘आनंदमठ’ का यह भव्य मंचन भारतीय इतिहास की गौरवगाथा, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रचेतना को रंगमंच के माध्यम से अभिव्यक्त करने वाला एक अविस्मरणीय आयोजन रहा। यह प्रस्तुति केवल देखी जाने वाली कलाकृति नहीं, बल्कि अपनी संवेदना, ऊर्जा और राष्ट्रभाव के साथ अनुभव की जाने वाली एक सशक्त सांस्कृतिक अभिव्यक्ति बनी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें