भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
लखनऊ में पीएम मोदी ने 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को किया संबोधित, बोले- हुनरमंद व्यक्ति का रोजगार कोई नहीं छीन सकता विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न रिसिया में अज्ञात कारणों से भीषण आग से अनस सूट सेंटर जलकर खाक, लाखों रुपये के कपड़े जले आहार के अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, लक्खी मेले की तैयारियां तेज पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

रिसिया में अज्ञात कारणों से भीषण आग से अनस सूट सेंटर जलकर खाक, लाखों रुपये के कपड़े जले

रिसिया, बहराइच। रिसिया कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ले में स्थित अनस सूट सेंटर में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Nov 2026, 07:52 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
रिसिया में अज्ञात कारणों से भीषण आग से अनस सूट सेंटर जलकर खाक, लाखों रुपये के कपड़े जले

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

रिसिया, बहराइच। रिसिया कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ले में स्थित अनस सूट सेंटर में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

दुकान मालिक अब्दुल अहद ने बताया कि घर में ही कपड़े की दुकान संचालित होती है। शनिवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद करने के बाद परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात करीब पौने तीन बजे घर में धुआं भरने लगा तो परिवार के लोगों की नींद खुल गई। बाहर निकलकर देखा तो कपड़े की दुकान में आग की लपटें उठ रही थीं। इससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें