भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
लखनऊ में पीएम मोदी ने 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को किया संबोधित, बोले- हुनरमंद व्यक्ति का रोजगार कोई नहीं छीन सकता विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न रिसिया में अज्ञात कारणों से भीषण आग से अनस सूट सेंटर जलकर खाक, लाखों रुपये के कपड़े जले आहार के अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, लक्खी मेले की तैयारियां तेज पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न

प्रभारी मत्स्य अधिकारी/मत्स्य निरीक्षक हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर विगत दिवस ग्राम छपरौला, तहसील दादरी में एक दिवसीय जन-जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Nov 2026, 08:02 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न

गौतमबुद्धनगर 

प्रभारी मत्स्य अधिकारी/मत्स्य निरीक्षक हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर विगत दिवस ग्राम छपरौला, तहसील दादरी में एक दिवसीय जन-जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 40 मत्स्य पालकों ने प्रतिभाग कर मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधियों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

शिविर के दौरान राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पोर्टल पर विभाग एवं सी.एस.सी. के माध्यम से कुल 13 मत्स्य पालकों एवं मत्स्य गतिविधियों से जुड़े किसानों का पंजीकरण कराया गया। इसके अतिरिक्त 01 मत्स्य पालक को मछुआ दुर्घटना बीमा तथा 01 किसान को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया। एन.एफ.डी.पी. पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मत्स्य अधिकारी/मत्स्य निरीक्षक द्वारा उपस्थित मत्स्य पालकों एवं किसानों को मत्स्य पालन को आजीविका के सशक्त माध्यम के रूप में अपनाने, इससे आय में वृद्धि करने तथा मत्स्य पालन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर विकसित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं, उनके लाभ तथा आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

शिविर के माध्यम से मत्स्य पालकों एवं किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन गतिविधियों से जुड़ने, शासन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा मत्स्य क्षेत्र में सहभागिता बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें