भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 12 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति फेज-6.0 : स्याना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य रामलीला शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ प्रभु श्रीराम का स्वागत जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप स्याना में 33 करोड़ से बनेंगी दो नई पानी की टंकियां, हवन-पूजन के साथ शुभारंभ स्याना :गाड़ी की छत पर रील बनाना पड़ा भारी पीएचसी नरसिंडीहा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 25 मरीजों का हुआ उपचार Noida प्राधिकरण : JE सौरभ के कार्यों पर उठे सवाल, IGRS पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा; माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बुलंदशहर में 136 जोड़ों का सामूहिक विवाह, विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने नवदंपतियों को दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार देर शामको को नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में 136 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें 111 हिंदू और 25 मुस्लिम जोड़े शामिल हुए।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 23 Jul 2026, 08:53 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर में 136 जोड़ों का सामूहिक विवाह,  विधायक लक्ष्मी राज सिंह  ने नवदंपतियों को दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद

आज का मुद्दा /पुष्पेन्द्र कुमार

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार देर शामको को नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में 136 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें 111 हिंदू और 25 मुस्लिम जोड़े शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत नवविवाहित कन्या के खाते में 64 हजार रुपये सीधे भेजे जाते हैं। शेष राशि उपहार सामग्री और आयोजन पर खर्च की जाती है। 


लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों का कल्याण करना है। विशेषकर गरीब और वंचित परिवारों को सम्मानजनक जीवन देना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाली पहल बताया। इस अवसर पर विधायक ने पति-पत्नी से आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग के साथ जीवन बिताने की अपील भी की। 

समारोह में डीसी एनआरएलएम, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें