लखनऊ
उत्तर प्रदेश अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा के ऐश बाग, लखनऊ स्थित मुख्यालय पर एक शोक सभा हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश के गवर्नमेंट एडेड कॉलेज के प्रबंधको ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी श्रीमती सावित्री देवी जी के ग्राम पेंचुर, पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष सत्य भूषण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस शोकसभा में महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। योगी जी अपनी माताजी से बहुत स्नेह रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधक सभा ने इस दुख की घड़ी में अपनी समस्त बैठक व कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं तथा वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी से मिलकर अपने संगठन की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
शोकसभा में प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप श्रोत्रिय, महेश त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, असीम जायसवाल, विश्ववेंडु राय, विश्व गौरव पांडे, जोखो लाल तिवारी, दिलीप जायसवाल, अभय सिंह, अखिलेश त्रिपाठी , चंद्र प्रकाश द्विवेदी,अनूप वर्मा, आलोक पांडे आदि प्रबंधक उपस्थित रहे।