भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी, विकसित होगा यूपी-एमसीईआई कुमकुम नागर को स्थायी लोक अदालत गौतमबुद्ध नगर में मिली पुनर्नियुक्ति, संभाला वरिष्ठ सदस्य (न्यायिक) का कार्यभार CM योगी की पूज्य माता के निधन पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा- मां का साया उठना अपूरणीय क्षति कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला सकुशल संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, विभागों को दिए निर्देश बुलंदशहर में परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन! सड़क पर नियम तोड़ने वालों की आई शामत, 202 वाहनों के धड़ाधड़ कटे चालान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म

बुलंदशहर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को विशेष दिवस के रूप में आयोजित किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Nov 2026, 05:26 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को विशेष दिवस के रूप में आयोजित किया गया। सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं और मतदाता बनने से छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करने की कार्रवाई कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष ने विधानसभा बुलंदशहर के आईपी डिग्री कॉलेज में बूथ संख्या 342 से 350 और इमलिया में बूथ संख्या 104 से 106 का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य का जायजा लिया। बीएलओ से प्राप्त फार्म के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि प्रतिदिन प्राप्त फार्म को ऑनलाइन भी दर्ज किया जाए।निरीक्षण के समय सभी बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे। निर्देश दिया गया कि फार्म भरने के बाद मतदाता को प्राप्ति रसीद दी जाए। बीएलओ अपनी लॉग इन आईडी का ही प्रयोग करें।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की कि जो भी मतदाता बनने से छूट गए हैं, वे अपने बूथ पर जाकर फार्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें