भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 10 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु ,अवधपुरी में गूंजी किलकारी नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक स्याना में मिशन शक्ति टीम की पहल रंग लाई, टूटते दो घर फिर बसे बंगला चक के जंगल में सागौन की जड़ खोदने का मामला, ग्रामीणों ने पकड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने थाना रुपईडीहा परिसर में की पीस कमेटी बैठक अपना दल (एस) सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : राजकुमार भुर्जी बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

कांवड़ियों के साथ बाइक पर निकले एसडीएम-सीओ

बुलंदशहर: स्याना में सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम स्याना लालजी विश्वकर्मा और सीओ स्याना रामकरन सिंह बाइक पर सवार होकर कांवड़ियों के बीच पहुंचे।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Aug 2026, 09:58 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
कांवड़ियों के साथ बाइक पर निकले एसडीएम-सीओ

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर: स्याना में सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम स्याना लालजी विश्वकर्मा और सीओ स्याना रामकरन सिंह बाइक पर सवार होकर कांवड़ियों के बीच पहुंचे। अधिकारियों को अपने बीच बाइक से चलते देख कांवड़ियों में उत्साह दिखा।दोपहर में दोनों अधिकारी रहटी वाली प्याऊ पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम और सीओ अलग-अलग बाइक पर सवार होकर कांवड़ियों के साथ ही उनके मार्ग पर निकल पड़े।

रहटी वाली प्याऊ से बनभोरा, घुंघरावली, फरीदा बांगर, राजबाहा होते हुए दोनों अधिकारी राजबाहे की पटरी से मवई गांव तक गए। इस दौरान उन्होंने रास्ते में कांवड़ियों की स्थिति, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मवई गांव में काफी देर तक खड़े रहकर अधिकारियों ने कांवड़ियों को सुरक्षित गंतव्य की ओर जाते देखा।

एसडीएम का वर्जन  
एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक शिवभक्त अहार स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर में सकुशल जलाभिषेक करने के बाद सुरक्षित अपने परिवार के बीच पहुंचे। मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था लगातार प्रभावी रखी गई है। किसी भी शिवभक्त को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

सीओ का वर्जन  
सीओ रामकरन सिंह ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर पुलिस टीमें 24 घंटे गश्त कर रही हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अनुशासन बनाए रखें और डीजे की आवाज नियंत्रित रखें ताकि किसी को परेशानी न हो।

एसडीएम और सीओ को सरकारी वाहन छोड़कर बाइक से कांवड़ियों के साथ चलते देख स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि अधिकारी धरातल पर उतरकर वास्तविक स्थिति जान रहे हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें