भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 31 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
CM योगी का 'जनता दर्शन', अधिकारियों को अल्टीमेटम 'हर समस्या का समयबद्ध और प्रभावी समाधान हो' ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम के हत्यारे बलराज का एनकाउंटर संपादकीय: रुबिका लियाकत—एक आवाज जो मजहब की दीवारों से आगे भारत को देखती है रूपईडीहा से नई ट्रेनों के शुभारंभ की तैयारी तेज, रेलवे अलर्ट मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन का सामूहिक सदस्यता अभियान आयोजित From Earth to Space, Daughters Reach for the Stars: A Global Message of Hope on Raksha Bandhan धरती से अंतरिक्ष तक बेटियों की उड़ान, रक्षाबंधन पर मिला वैश्विक संदेश नोएडा से यमुना तक विकास की नई करवट: किसान, उद्योग और कनेक्टिविटी बनेंगे NCR की नई पहचान विधायक लक्ष्मीराज सिंह सुनी जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता अनन्त बंधन, अखंड रक्षा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

प्रबन्ध निदेशक ने ओ०एम०एस० कन्ट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, जलाभिषेक के दृष्टिगत प्रमुख मंदिर स्थलों एवं कॉवड यात्रा मार्ग की विद्युत व्यवस्था पर कडी निगरानी के निर्देश।

मेरठ, कॉवड यात्रा को सुरक्षित, सुचारू एवं सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से प्रवन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज डिस्कॉम मुख्यालय पालय ऊर्जा भवन, मेरठ में स्थित ओ०एम०एस० (आउटेज मैनेजमेंट सिस्टम) कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Aug 2026, 07:14 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
प्रबन्ध निदेशक ने ओ०एम०एस० कन्ट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, जलाभिषेक के दृष्टिगत प्रमुख मंदिर स्थलों एवं कॉवड यात्रा मार्ग की विद्युत व्यवस्था पर कडी निगरानी के निर्देश।

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

मेरठ,  कॉवड यात्रा को सुरक्षित, सुचारू एवं सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से प्रवन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज डिस्कॉम मुख्यालय पालय ऊर्जा भवन, मेरठ में स्थित ओ०एम०एस० (आउटेज मैनेजमेंट सिस्टम) कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉवड यात्रा के दृष्टिगत प्रमुख मंदिरों की विद्युत व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम मे प्राप्त शिकायतों तथा विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। मौके पर उन्होनें एमडीएम (मास्टर डेटा मैनेजमेंट) पोर्टल के माध्यम से प्रमुख मंदिरों की सूची का अवलोकन किया और जलाभिषेक के दृष्टिगत प्रत्येक प्रमुख मंदिर स्थल को विद्युत आपूर्ति, करने वाले फीडरों की फीडरवार विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की।

प्रबन्ध निदेशक ने निर्देशित किया कि कॉवड यात्रा के दौरान, प्रमुख मंदिर स्थलों एवं विद्युत व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए। मंदिर स्थलों को विद्युत आपूर्ति करने वाले फीडरों को सुचारू रूप से संचालित रखा जाए तथा किसी भी कारण से ब्रेक डाउन होने की स्थिति में, बिना किसी विलम्ब के विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। इसके लिए संबंधित नोडल अधिकारी लगातार निगरानी करते हुए, आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने सभी जनपदों मे स्थापित कन्ट्रोल रूम में आने वाली विद्युत संबंधी शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कन्ट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए।

प्रबन्ध निदेशक ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्रथमिकता देते हुए निर्देश दिए की कॉवड यात्रा मार्गो पर सेक्टरवार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो अपने-अपने क्षेत्रों मे, सतत् निगरानी करेंगे। विद्युत कर्मी अपने क्षेत्र के प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान एवं कॉवड मार्ग में विशेष सतर्कता बरतते हुए, विद्युत लाईनों, पोलों आदि का निरीक्षण करेगें जिससे यात्रा मार्ग पर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ किया जा सके।

प्रबन्ध निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से कॉवड यात्रा गुजरेगीं वहाँ तैनात विद्युत कर्मी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें तथा विद्युत लाईनों के कारण, कॉवड यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने दें। संबंधित अभियन्ता अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर, रैपिड रिस्पान्स टीमों का नेतृत्व करेगें तथा यह सुनिश्चित करेगें की उनके क्षेत्र से कार्वेड यात्रा सुरक्षित एवं सकुशल रूप से संपन्न हो। प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉवड यात्रा, के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुश्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। 

विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें