भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 11 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु ,अवधपुरी में गूंजी किलकारी नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक स्याना में मिशन शक्ति टीम की पहल रंग लाई, टूटते दो घर फिर बसे बंगला चक के जंगल में सागौन की जड़ खोदने का मामला, ग्रामीणों ने पकड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने थाना रुपईडीहा परिसर में की पीस कमेटी बैठक अपना दल (एस) सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : राजकुमार भुर्जी बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा, बांटे फल और पानी

बुलंदशहर: सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को स्याना तहसील क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदिल बाबा के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 11 Aug 2026, 09:01 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा, बांटे फल और पानी

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर: सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को स्याना तहसील क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदिल बाबा के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया गया।

आदिल बाबा अपने साथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांवड़ मार्ग पर पहुंचे। यहां शिवभक्तों का फूल मालाओं से स्वागत कर उन पर पुष्प वर्षा की गई। इसके साथ ही कांवड़ियों को मौसमी फल, पानी, जूस और बिस्किट वितरित किए गए।

सेवा भाव से सराबोर दिखे कार्यकर्ता  
कांग्रेस कार्यकर्ता "बोल बम" और "हर हर महादेव" के नारों के साथ कांवड़ियों की सेवा में जुटे दिखे। शिवभक्तों के पैर दबाने, उन्हें विश्राम कराने और मार्गदर्शन करने का भी काम किया गया।

इस अवसर पर आदिल बाबा ने कहा कि `कांवड़ यात्रा आस्था का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं की जो व्यवस्था की गई है वह सराहनीय है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक कांवड़िया सुरक्षित रूप से जलाभिषेक कर अपने घर पहुंचे।कांवड़ियों ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई सेवा की सराहना की और कहा कि मार्ग में जगह-जगह इस तरह के शिविर से उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है।

इस दौरान सलमान खान सुरेन्द्र चौधरी महेता हिंदुस्तानी अलंकार सिंह एवं ग्रामीण मौजूद रहे

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें