भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्याना में गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नगर, पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य आगाज स्याना के निःशुल्क विद्यालय में 'स्वच्छ पाठशाला' कार्यक्रम, बच्चों ने चित्रकला और पौधरोपण से दिया स्वच्छता का संदेश दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 50 करोड़ की महाठगी, गफ्फार ज्वेलर 200 महिलाओं का सोना लेकर फरार नशा मुक्ति अभियान में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘नमो क्रिकेट लीग’ का आगाज, ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ का संदेश नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री कल्चर के होंगे दर्शन 1 अक्टूबर से बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सभी पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उद्यमियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश बरवाला में नमो क्रिकेट लीग ने युवाओं में मचाई धूम। नगर पालिका परिषद दादरी में स्वच्छता ही सेवा (2026) कार्यक्रम जिसकी थीम” स्वच्छ भारत विकसित भारत
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

स्याना में देशभक्ति का सैलाब, निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

स्याना आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को स्याना नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे सेकंडों की संख्या में युवा, महिलाएं और व्यापारी शामिल हुए। "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 12 Aug 2026, 08:55 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
स्याना में देशभक्ति का सैलाब, निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

आज का मुद्दा आशीष कुमार

*स्याना आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को स्याना नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे सेकंडों की संख्या में युवा, महिलाएं और व्यापारी शामिल हुए। "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

विधायक, चेयरमैन और मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गढ़ रोड स्थित बाबूजी कल्याण सिंह पार्क से हुआ। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

विधायक देवेंद्र लोधी ने कहा
तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारे शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश एकजुट होकर तिरंगा फहरा रहा है। मेरा हर नागरिक से आह्वान है कि 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराएं और देशभक्ति का परिचय दें। स्याना की इस तिरंगा यात्रा ने साबित कर दिया कि यहां का युवा देश के लिए समर्पित है।

नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा
शहीदों के सम्मान में हम सभी को अपने घरों पर तिरंगा लगाना चाहिए। नगर पालिका ने यात्रा के लिए साफ-सफाई और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी। व्यापारियों और आम जनता ने जिस तरह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, वह स्याना की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है।

मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने कहा
यह तिरंगा यात्रा एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर निकली है। सैकड़ों माताएं-बहनें और युवा हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। मैं सभी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और नगर वासियों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

रूट पर जगह-जगह हुआ स्वागत
देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा बुगरासी चौराहा पहुंची, जहां व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम तिराहा, मुख्य बाजार होते हुए यात्रा डॉ. अंबेडकर पार्क पहुंची। यहां विधायक, चेयरमैन और मंडल अध्यक्ष ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अंत में यात्रा चांदपुर चुंगी से होते हुए बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर संपन्न हुई।

उपस्थित गणमान्य: ईओ सेवा राम राजभर, सभासद नीरज त्यागी, पूर्व विधायक अनीता लोधी , राजपाल लोधी, नरेश लोधी , अर्पणा त्रिपाठी सरिता आर्य, सुधीर प्रधान, विकास गुप्ता संजय श्रोत्री नरेंद्र, मुकेश भारद्वाज, वैभव रस्तोगी, नीरज चौधरी, लाल सिंह तोमर, मनोज त्यागी, राजीव राजपूत, राजेश चौहान, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र लोधी, सांसद प्रतिनिधि विजय लोधी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें