भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 13 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सपा कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रावण की तपस्या, वेदवती के श्राप और श्रवण कुमार के बलिदान के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर स्याना में खाद्य विभाग का छापा, चार दुकानों से लिए मिठाई के नमूने दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, बुलंदशहर से पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा: नोएडा में लगेंगे 48 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन मिशन शक्ति फेज-6.0 : स्याना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य रामलीला शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ प्रभु श्रीराम का स्वागत जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप स्याना में 33 करोड़ से बनेंगी दो नई पानी की टंकियां, हवन-पूजन के साथ शुभारंभ स्याना :गाड़ी की छत पर रील बनाना पड़ा भारी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

उत्तर प्रदेश : मेरठ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 12 Aug 2026, 08:35 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

उत्तर प्रदेश :  मेरठ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक * कलानिधि नैथानी* ने बताया कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए परिक्षेत्र स्तर पर 5 विशेष चेकिंग अभियान आज से शुरू किए गए हैं।


शुरू किए गए 5 विशेष अभियान
1. ऑपरेशन शील - अंतर्राज्यीय/अंतरजनपदीय सीमा पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग
2. ऑपरेशन कवच - स्कूल, कॉलेज, बैंक, ATM, वित्तीय संस्थानों पर चेकिंग
3. ऑपरेशन पहचान - दोपहिया/चारपहिया वाहनों, काली फिल्म, हेलमेट, हूटर की चेकिंग
4. ऑपरेशन बाजार - बाजारों, मॉल, मेलों में संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों की चेकिंग  
5. ऑपरेशन स्वीप - होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर CCTV आधारित चेकिंग


सुरक्षा के आंकड़े
➡️ बल तैनाती: 07 ASP, 26 CO, 91 निरीक्षक, 634 उ0नि0, 1183 मु0आ0, 1263 आरक्षी, 405 हो0गार्ड/पीआरडी व 01 कंपनी PAC। कुल करीब 4000 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगेंगे।
➡️ जोन-सेक्टर: परिक्षेत्र को 24 जोन, 81 सेक्टर में बांटा गया। 62 QRT गठित।
➡️ चेकिंग प्वाइंट: कुल 302 चिन्हित स्थानों पर चेकिंग।
प्रस्तावित आयोजन
➡️ तिरंगा यात्राएं- 75 - मेरठ 29, बुलंदशहर 23, बागपत 01, हापुड़ 22  
➡️ प्रभात फेरी- 22 - मेरठ 01, बुलंदशहर 08, बागपत 13  
➡️ शोभा यात्रा- 32 - मेरठ 30, बुलंदशहर 02  
➡️ सांस्कृतिक कार्यक्रम- 30 - मेरठ 03, बुलंदशहर 15, हापुड़ 12  


डीआईजी के निर्देश
श्री नैथानी ने जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी आयोजन स्थलों पर एंटी-सेबोटाज चेकिंग, प्रवेश-निकास पर सुरक्षा, रूफटॉप ड्यूटी और ट्रैफिक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा की जाए। सीसीटीवी क्रियाशील रखे जाएं। किरायेदार सत्यापन, केमिकल दुकानों की चेकिंग और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई जाए।
जनता से अपील
"हर घर तिरंगा" कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें