भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
लखनऊ में पीएम मोदी ने 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को किया संबोधित, बोले- हुनरमंद व्यक्ति का रोजगार कोई नहीं छीन सकता विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न रिसिया में अज्ञात कारणों से भीषण आग से अनस सूट सेंटर जलकर खाक, लाखों रुपये के कपड़े जले आहार के अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, लक्खी मेले की तैयारियां तेज पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

स्याना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

बुलंदशहर: स्याना आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत गुरुवार को नगर पालिका परिषद स्याना द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 13 Aug 2026, 01:51 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
स्याना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर: स्याना आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत गुरुवार को नगर पालिका परिषद स्याना द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर भी उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि _"तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह एकता और अखंडता का प्रतीक है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएं और इस अभियान को सफल बनाएं।"उन्होंने छात्र-छात्राओं की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना देखकर मन प्रसन्न है।


अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने जानकारी देते हुए बताया कि _"शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर पालिका द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नगर के प्रत्येक वार्ड में तिरंगे का वितरण किया जा रहा है और नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर के प्रत्येक चौक-चौराहे पर युवाओं और नागरिकों का जोश देखने योग्य था। हाथों में तिरंगा और दिलों में देशभक्ति लिए सभी ने पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि हम अपने तिरंगे का सम्मान करेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे।

इस दौरान सभासद सरिता आर्य, सपा नगर अध्यक्ष सभासद  सफीक चौधरी,योगराज राठी, मास्टर रहीस सैफी, अर्पणा त्रिपाठी, ललित त्रिवेदी, प्रधानाचार्य जूली मलिक, शुशील त्यागी, मुदस्सर, राहुल, सतीश आदि मौजूद रहे

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें