भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 24 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रदूषण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 30 से अधिक टैंकरों से हो रही पेड़ों की धुलाई सहारा समतल में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 24 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त कार्तिक पूर्णिमा पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, अनूपशहर में प्रवेश पर रोक नरौरा में गूंजा हवाई हमले का सायरन, चंद मिनटों में छाया ब्लैक आउट; एनडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा ने दिखाया अद्भुत समन्वय धर्म की अभिव्यक्ति या आस्था पर प्रहार? — वीरेश तिवारी लखनऊ में पीएम मोदी ने 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को किया संबोधित, बोले- हुनरमंद व्यक्ति का रोजगार कोई नहीं छीन सकता विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न रिसिया में अज्ञात कारणों से भीषण आग से अनस सूट सेंटर जलकर खाक, लाखों रुपये के कपड़े जले आहार के अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, लक्खी मेले की तैयारियां तेज पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

तिरंगे के रंग में रंगा जहांगीराबाद, विधायक संजय शर्मा की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब

बुलंदशहर स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जहांगीराबाद देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में संस्कार फार्म हाउस से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 15 Aug 2026, 11:35 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
तिरंगे के रंग में रंगा जहांगीराबाद, विधायक संजय शर्मा की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब

सोनू (पवनेश कौशिक) आज का मुद्दा

बुलंदशहर स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जहांगीराबाद देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में संस्कार फार्म हाउस से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, युवा,जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।तिरंगा यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में कार और बाइक सवार भी शामिल रहे। पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह, ठाकुर अरवेश सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।पुख्ता बाजार में यूसुफ, कुनाल ओझा  ने विधायक संजय शर्मा एवं पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह के हाथों दो कबूतर उड़ाकर शांति और स्वतंत्रता का संदेश दिया। वहीं महाराज अग्रसेन चौक पर सभासद मनमोहन अग्रवाल और शिवम पहाड़ी ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत वितरित किया।

विधायक संजय शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके पीछे देश के वीरों का त्याग और बलिदान जुड़ा है। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत और विकसित बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान भी किया।

यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। यात्रा के समापन पर विधायक ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें