भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रदूषण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 30 से अधिक टैंकरों से हो रही पेड़ों की धुलाई सहारा समतल में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 24 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त कार्तिक पूर्णिमा पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, अनूपशहर में प्रवेश पर रोक नरौरा में गूंजा हवाई हमले का सायरन, चंद मिनटों में छाया ब्लैक आउट; एनडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा ने दिखाया अद्भुत समन्वय धर्म की अभिव्यक्ति या आस्था पर प्रहार? — वीरेश तिवारी लखनऊ में पीएम मोदी ने 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को किया संबोधित, बोले- हुनरमंद व्यक्ति का रोजगार कोई नहीं छीन सकता विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न रिसिया में अज्ञात कारणों से भीषण आग से अनस सूट सेंटर जलकर खाक, लाखों रुपये के कपड़े जले आहार के अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, लक्खी मेले की तैयारियां तेज पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

सहारा समतल में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 24 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त

ग्रेटर नोएडा।* अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए छपरौला स्थित सहारा समतल क्षेत्र में बुलडोजर चलाया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 23 Nov 2026, 08:26 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
सहारा समतल में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 24 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त

ग्रेटर नोएडा अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए छपरौला स्थित सहारा समतल क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से बनाए गए कई मकानों, प्रॉपर्टी डीलरों की दुकानों और जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से बनाई गई बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में लगभग तीन एकड़ यानी 12 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्राधिकरण ने इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 24 करोड़ रुपये आंकी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे प्राधिकरण की टीम जेसीबी और डंपरों के साथ मौके पर पहुंची। सुबह 9:30 बजे तक चले अभियान में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण की टीम ने अभियान जारी रखते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया।

अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण करने वालों को चेतावनी

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि सहारा समतल क्षेत्र ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है। यहां प्राधिकरण की अनुमति के बिना किसी भी तरह का निर्माण करना अवैध है। उन्होंने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण और कब्जा करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर उसकी पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें। अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति विकसित की जा रही संपत्तियों में अपनी मेहनत की कमाई निवेश न करें।

प्राधिकरण की टीम ने शाहबेरी में भी की कार्रवाई

सहारा समतल में अभियान पूरा करने के बाद प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-1 की टीम वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के नेतृत्व में शाहबेरी पहुंची। यहां एक जर्जर मकान को सील करने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस की मदद से सीलिंग की कार्रवाई आगे पूरी की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक परियोजना विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक नितीश कुमार, सहायक प्रबंधक भूपेंद्र त्यागी, बादलपुर कोतवाली के एसएचओ सहित पुलिस और प्राधिकरण की अन्य टीमें मौजूद रहीं। चौकी प्रभारी विपिन कुमार और पुलिसकर्मियों ने भी अभियान में सहयोग किया।

प्राधिकरण अधिकारियों ने साफ किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और बिना अनुमति निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें