भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर से नोएडा पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान, सनातन सम्मेलन को लेकर मंथन बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 116 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ₹35 लाख कीमत का मादक पदार्थ बरामद गुलावठी में गेस्ट हाउस के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी निदेशक (परियोजनाएं) श्री राजेश कुमार चंदेल ने किया नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा तेल की धारा — बीज से बाजार तक शुद्धता का संघर्ष दिल्ली के जाफराबाद में अवैध शराब के गोदाम पर छापा, 1,576 क्वार्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक मंडी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी स्याना तहसील में महा रक्तदान शिविर, एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने रक्तदान कर किया शुभारंभ, बोले - रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं बुलंदशहर में शिक्षक सम्मान समारोह: 78 शिक्षक सम्मानित, स्याना की जूली मलिक को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी *व्यापारी सुरक्षा फोरम स्याना (VSF)* की ओर से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य *ध्वजारोहण कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 15 Aug 2026, 11:50 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी *व्यापारी सुरक्षा फोरम स्याना (VSF)* की ओर से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य *ध्वजारोहण कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता *स्याना नगर के चेयरमैन श्री ऋषिपाल सिंह जी* ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में *पद्म विभूषण श्री भारत भूषण त्यागी जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन *तहसील अध्यक्ष श्री संजय श्रोतिय जी* ने किया।

*श्री ऋषिपाल सिंह जी एवं श्री भारत भूषण त्यागी जी* ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा सभी व्यापारियों से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर फोरम के *नगर महामंत्री श्री कपिल सिंघल जी* ने *श्री भारत भूषण त्यागी जी* को पटका पहनाकर सम्मानित किया। वहीं *मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रवाल जी* द्वारा *चेयरमैन श्री ऋषिपाल सिंह जी* को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

*व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला संरक्षक श्री रतनलाल अग्रवाल जी* ने कार्यक्रम में पधारे नगर के सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में *नवीन गुप्ता पुत्र श्री उमेश चंद जी* का विशेष सहयोग रहा तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी *दीपक गर्ग होम्योपैथी वाले जी* ने संभाली।

 *स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।*
 *आइए, संगठन की शक्ति और आपसी एकता के साथ राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का संकल्प लें।*
*देश की उन्नति में व्यापारियों की एकता और सहभागिता सदैव महत्वपूर्ण रही है—जय हिंद, जय भारत!*

 कार्यक्रम में सम्मिलित व्यापारी बंधु

*कृष्ण कुमार जी, प्रमोद जी खल वाले, राजेश चौधरी जी, नगर संचालक राजेंद्र बाबू जी, संदीप जी नगर सहसंचालक, हैप्पी भैया, सुशील सिंघल जी, शंभू दयाल जी, अनुज गर्ग जी, पवन जी नगर कार्यवाह, सौरव आर्य जी, विनोद सिंघल जी, सुमित जी, शुभम रस्तोगी जी, बंटी मेंबर जी, संदीप गोयलजी, डॉक्टर विजय श्रोत्रिय जी, कांति प्रसाद सिंघल जी, घनश्याम जी, विनोद मल्होत्रा जी, मनोज शर्मा जी, उदय गोयल जी, आशु जी, बंटी जी, शिवम जी* सहित अनेक सम्मानित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें