भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा दोस्त ही निकला हत्यारा, शराब पार्टी के दौरान डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या; पुलिस ने आरोपी को दबोचा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता के निधन पर जताया शोक आर्य समाज वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंघल सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कॉलोनाइजर को नहीं मिली नक्शा स्वीकृति

बुलंदशहर।-खुर्जा विकास प्राधिकरण (BDA) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को जहांगीराबाद-शिकारपुर रोड स्थित चांदौक दोराहे के पास बड़ी कार्रवाई की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 20 Aug 2026, 08:06 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कॉलोनाइजर को नहीं मिली नक्शा स्वीकृति

सोनू (पवनेश कौशिक )आज का मुद्दा

बुलंदशहर।-खुर्जा विकास प्राधिकरण (BDA) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को जहांगीराबाद-शिकारपुर रोड स्थित चांदौक दोराहे के पास बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने स्थानीय पुलिस बल, होमगार्ड एवं सचल प्रवर्तन दल की मौजूदगी में करीब 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण के अनुसार संबंधित कॉलोनाइजर को सुनवाई का अवसर दिए जाने के बावजूद कॉलोनी का नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था। सक्षम अधिकारी के निर्देश पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं अन्य स्टाफ की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई की गई।

BDA की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण ने आमजन से अपील की कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का विकास या निर्माण न करें। साथ ही अवैध कॉलोनियों में भूखंड खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी के ले-आउट की स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत कॉलोनियों की सूची उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है और स्वीकृत कॉलोनियों के अतिरिक्त अन्य कॉलोनियों को अनधिकृत माना जाएगा। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधता की पुष्टि जरूर करें। अवैध कॉलोनियों एवं बिना मानचित्र स्वीकृति वाले निर्माण के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें