भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप किशोरी की मौत पर पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मिशन शक्ति रैली का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Political News

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

इस अवसर पर एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, संजीव सोनी, जसबीर सिंह जस्सी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 28 Sep 2026, 05:41 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

अम्बाला/चंडीगढ़, 28 सितंबर(आज का मुद्दा) - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर अम्बाला छावनी के लघु सचिवालय में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शत-शत नमन किया। उन्होंने “इंकलाब जिंदाबाद, शहीद-ए-आजम भगत सिंह अमर रहे” के नारे लगाकर उपस्थित लोगों में देशभक्ति का संचार भी किया।

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित करने, उन्हें शत-शत नमन करने के लिए उपस्थित हुए हैं। शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने मात्र 23 वर्ष, 5 माह और 23 दिन की उम्र जोकि अरमानों की उम्र, सपने बुनने की उम्र होती है, उस उम्र में शहीद भगत सिंह ने हंसते-हंसते और रंग दे बसंती चोला गाते-गाते देश के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया।

श्री विज ने कहा कि भगत सिंह आज सशरीर हमारे बीच नहीं है, पर उनकी याद हर हिंदुस्तानी के दिल में है और हमें उनके सपनों का भारत बनाना है। हमें आज भी जो लड़ाई उन्होंने शुरू की वो जारी रखनी है, यह लड़ाई समाज में फैली गंदगी के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ इस देश को जैसा हमारे शहीद चाहते थे उतनी ही ऊंचाई पर ले जाना है।

इस अवसर पर एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, संजीव सोनी, जसबीर सिंह जस्सी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Political News

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें