भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 19 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन शस्त्र पूजन कर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने दिया नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश: विहिप मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप किशोरी की मौत पर पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मिशन शक्ति रैली का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग

कागजों में गाटा संख्या 858 व 582 मुख्यमार्ग,मौके पर झाड़-झंखाड़ से रास्ता बेहाल

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 28 Sep 2026, 05:48 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग

पैलानी।सरकारी अभिलेखों में मुख्यमार्ग...मौके पर झाड़-झंखाड़।जसपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गौरी कलां गांव में बांदा रोड से भिटारी तालाब के दक्षिण होकर जाने वाले रास्ते की यही हकीकत ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।रास्ते की सफाई और आवागमन सुचारु कराने के लिए ग्रामीण पिछले तीन साल से अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। शिकायतों के बाद जांच भी हुई,लेकिन रास्ते की तस्वीर नहीं बदली।गौरी कलां निवासी बिंदा प्रसाद ने खंड विकास अधिकारी जसपुरा को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि चक संख्या 858 और 582 राजस्व अभिलेखों में मुख्यमार्ग के रूप में दर्ज हैं। इस रास्ते से ग्रामीण अपने खेतों तक पहुंचते हैं।साथ ही श्री प्रहलाद सिंह डिग्री कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी यही मार्ग महत्वपूर्ण है।ग्रामीणों के मुताबिक बरसात में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। पेड़-पौधे,झाड़ियां और झाड़-झंखाड़ बढ़ जाने से रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है।किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती है,जबकि विद्यार्थियों को भी आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ती है।

2023 में शिकायत, 2024 में जांच,2026 में फिर फरियाद

बिंदा प्रसाद के अनुसार उन्होंने 18 मार्च 2023 और 16 जुलाई 2023 को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी।इसके बाद 4 जुलाई 2024 को एसडीएम को शिकायती पत्र दिया गया। उनके मुताबिक एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर जांच की और रिपोर्ट के बाद मामला खंड विकास अधिकारी जसपुरा को भेजा गया।इसके बावजूद रास्ते की सफाई नहीं कराई गई।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत से लेकर जांच तक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।अब एक बार फिर खंड विकास अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर रास्ते से पेड़-पौधे और झाड़-झंखाड़ हटवाकर आवागमन सुगम कराने की मांग की गई है।

ग्रामीणों का सवाल—जब रास्ता अभिलेखों में मुख्यमार्ग तो सफाई में देरी क्यों?

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द रास्ते की सफाई कराने की मांग की है।उनका कहना है कि रास्ता सिर्फ खेतों तक पहुंचने का माध्यम नहीं है, बल्कि कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के आवागमन से भी जुड़ा है।ऐसे में इसकी अनदेखी से ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें