भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 12 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप स्याना में 33 करोड़ से बनेंगी दो नई पानी की टंकियां, हवन-पूजन के साथ शुभारंभ स्याना :गाड़ी की छत पर रील बनाना पड़ा भारी पीएचसी नरसिंडीहा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 25 मरीजों का हुआ उपचार Noida प्राधिकरण : JE सौरभ के कार्यों पर उठे सवाल, IGRS पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा; माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु ,अवधपुरी में गूंजी किलकारी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना

बुलंदशहर ! गुलावठी ! नगर के शहीद स्मारक पर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना प्रदर्शन! यह धरना प्रदर्शन नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल और गेस्ट हाउस बंद कराने की मांग एवं अन्य मांगों को लेकर शुरू किया गया !

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 01 Sep 2026, 07:56 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने  की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना

आज का मुद्दा ! सैय्यद मज़हर
बुलंदशहर ! गुलावठी ! नगर के शहीद स्मारक पर भाकियू  संपूर्ण भारत का धरना प्रदर्शन! यह धरना प्रदर्शन नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल और गेस्ट हाउस बंद कराने की मांग एवं अन्य मांगों को लेकर शुरू किया गया ! प्रदर्शनकरियों का आरोप है कि कई बार मांग करने के बाद भी  प्रशासन हमारी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है ! भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया के नेतृत्व में संगठन के सभी कार्यकर्ता के अतिरिक्त सभी समाज के लोग शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए ! सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा और बीडी ओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे ! 

उन्होंने 24 घंटे में सभी समस्याओं का समाधान कराने  का आश्वासन दिया लेकिन प्रदर्शनकारी उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए !  नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान भी घटनास्थल पर प्रदर्शनकारियों को समझने के लिए पहुंची हालांकि समस्या का कोई हल नहीं निकलने पर प्रदर्शनकारी अपनी जगह डटे रहे ! जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस प्रशासन  के अधिकारी संगठन कार्यकर्ताओं को समझने में लग रहे लेकिन यह प्रदर्शनकारी तत्काल समस्या का समाधान चाहते हैं ! भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अवैध गतिविधियों  और समाज विरोधी कार्यो में  लिप्त गेस्ट हाउस व  होटलों पर कार्रवाई की मांग लगातार संगठन की तरफ से की जा रही थी लेकिन इसको लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण आज संगठन को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है ! 

प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी मांगों को दोहराते हुए बताया कि नगर की गलियों की जर्जर हालत विद्युत खंबे बदलवाना शहीद स्मारक के पास पिक टॉयलेट बनवाना गुलावठी को तहसील दर्जे का दिलवाना साथ ही फायर स्टेशन की स्थापना और 100 वर्ष से अधिक पुरानी आबादी में मूलभूत विकास कार्य कराना  हमारी मांगों में शामिल है ! 

प्रशासनिक अधिकारी ने 24 घंटे के अंदर इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें