भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 12 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप स्याना में 33 करोड़ से बनेंगी दो नई पानी की टंकियां, हवन-पूजन के साथ शुभारंभ स्याना :गाड़ी की छत पर रील बनाना पड़ा भारी पीएचसी नरसिंडीहा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 25 मरीजों का हुआ उपचार Noida प्राधिकरण : JE सौरभ के कार्यों पर उठे सवाल, IGRS पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा; माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु ,अवधपुरी में गूंजी किलकारी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग

बुलंदशहर: स्याना नगर के हापुड़ रोड स्थित प्राचीन श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर सूची में शामिल करने की मांग श्रद्धालुओं ने उठाई है

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 01 Sep 2026, 09:30 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर: स्याना नगर के हापुड़ रोड स्थित प्राचीन श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर सूची में शामिल करने की मांग श्रद्धालुओं ने उठाई हैमंदिर के व्यवस्थापक चौधरी पविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर द्वापर युग से जुड़ा है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण, माता रुक्मणी और बलदेव जी ने यहां एक रात्रि विश्राम किया था, जिसके कारण ही नगर का नाम स्याना पड़ा। 

समय-समय पर मंदिर का सौंदर्यीकरण होता रहा है। यहां प्रत्येक माह की 1 और 15 तारीख को भव्य कीर्तन और जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन होता है। इस बार 4 सितंबर को भी जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन किया जाएगा।श्रद्धालु कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि यह स्थान आस्था और श्रद्धा का केंद्र है, जहां नगर सहित आसपास से बड़ी संख्या में लोग मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं। इसलिए इसे ऐतिहासिक धरोहर के रूप में अंकित किया जाए।


मांग करने वालों में ललित त्रिवेदी, रामभूल शर्मा, मंदिर सेवक बाबा चरण सिंह, ऋषिपाल सिंह चौहान, दयाचंद चौहान, उषा चौहान, अनीता चौहान, जगदीश आर्य, शारदा, बृजेश सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें