भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

पति की हत्या कर शव कुंडे से लटकाया, पत्नी और देवर गिरफ्तार

बुलंदशहर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम खेतलपुर भांसोली में हुए सुमित हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मृतक की पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 02 Sep 2026, 08:00 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
पति की हत्या कर शव कुंडे से लटकाया, पत्नी और देवर गिरफ्तार

आज का मुद्दा /पुष्पेन्द्र कुमार

बुलंदशहर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम खेतलपुर भांसोली में हुए सुमित हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मृतक की पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि दिनांक 02-09-2026 को किशनपाल सिंह निवासी खेतलपुर भांसोली ने थाने पर तहरीर दी थी कि 31-08-2026 को उनकी पुत्रवधू ने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उनके पुत्र सुमित कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को रस्सी से बांधकर कुंडे में लटका दिया। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर  मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्ता मृतक की पत्नी काजल से पूछताछ की गई तो मृतक के भाई उमेश का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने आज दिनांक 02-09-2026 को दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी काजल के अपने देवर उमेश के साथ प्रेम संबंध थे। पूरी संपत्ति पर कब्जा करने के उद्देश्य से दोनों ने मिलकर सुमित की हत्या की साजिश रची।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। 

काजल पत्नी सुमित कुमार  उमेश पुत्र किशनपाल सिंह, दोनों निवासी ग्राम खेतलपुर भांसोली, थाना कोतवाली देहात, जनपद बुलंदशहर।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें