भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी मंदिर-मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाले महिला गिरोह की दो और आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 4 महिलाएं गिरफ्तार फिर दमघोंटू हुई हवा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध मिशन शक्ति से नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल: स्याना में बेटियों ने संभाली सड़कों की कमान बुलंदशहर में 1096 ग्राम प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे राजेश निगम, मटेरा विधानसभा की खुशहाली के लिए की प्रार्थना मिशन शक्ति 6.0 के तहत सभासद सरिता आर्य और ग्राम प्रधान सीमा सम्मानित सपा कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रावण की तपस्या, वेदवती के श्राप और श्रवण कुमार के बलिदान के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर स्याना में खाद्य विभाग का छापा, चार दुकानों से लिए मिठाई के नमूने
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

दीक्षा आरंभ कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक दायित्व का संदेश

रिसिया, बहराइच गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज के शांति देवी सभागार में बुधवार, 3 सितंबर 2026 को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Sep 2026, 06:49 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
दीक्षा आरंभ कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक दायित्व का संदेश

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

रिसिया, बहराइच गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज के शांति देवी सभागार में बुधवार, 3 सितंबर 2026 को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ चरित्र, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों से परिचित कराना रहा।कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के संस्थापक परिवार के प्रतिनिधि डॉ. मुरारी लाल श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों कोशुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या  रीति मुरारी श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए देश और समाज के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहे डॉ. मुकेश चंद श्रीवास्तव ने युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया तथा ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिव्य दर्शन तिवारी ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की नियमावली से अवगत कराते हुए कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करना केवल व्यक्तिगत विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का समाज और राष्ट्र के प्रति भी महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा का सदुपयोग करते हुए समाज एवं देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि परिवार में उच्च शिक्षित युवा की अपनी विशेष जिम्मेदारी होती है। विद्यार्थियों को अपने आचरण, ज्ञान और कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए तथा देश को विश्वगुरु बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. पवन वर्मा, डॉ. मिथिलेश चौधरी, डेविड पांडे,  शिवम टंडन एवं  हीरालाल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। 

शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की नियमावली का पालन करने, अनुशासित जीवन जीने तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें