भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 24 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अवैध सायरन लगाकर बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे नाबालिग का पुलिस ने काटा 31 हजार का चालान, बाइक इंपाउंड वैशाली तोमर ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में संभाला पदभार। GNIOT इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में अनुसंधान और विकास ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन स्याना में गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नगर, पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य आगाज स्याना के निःशुल्क विद्यालय में 'स्वच्छ पाठशाला' कार्यक्रम, बच्चों ने चित्रकला और पौधरोपण से दिया स्वच्छता का संदेश दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 50 करोड़ की महाठगी, गफ्फार ज्वेलर 200 महिलाओं का सोना लेकर फरार नशा मुक्ति अभियान में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘नमो क्रिकेट लीग’ का आगाज, ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ का संदेश नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री कल्चर के होंगे दर्शन 1 अक्टूबर से बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सभी पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

लॉरेंस एकेडमी,में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी समारोह

बुलंदशहर! गुलावठी। लॉरेंस एकेडमी, गुलावठी के प्रांगण में आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के पावन पर्व जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Sep 2026, 07:37 PM | Views: 0 | 3 मिनट पढ़ें
लॉरेंस एकेडमी,में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी समारोह

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

बुलंदशहर! गुलावठी। लॉरेंस एकेडमी, गुलावठी के प्रांगण में आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के पावन पर्व जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के माननीय प्रबंधक  सहीमुद्दीन मेवाती, निदेशक  शोएब मेवाती, आदरणीय प्रधानाचार्या  तृप्ति तिवारी एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण को माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं भोग अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सभी ने सुख, शांति, भक्ति, शक्ति, ज्ञान एवं प्रेम की कामना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जन्माष्टमी समारोह में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति, सुदामा चरित्र, काव्य-नाटिका, कृष्ण जन्मोत्सव की झाँकी, प्रेरक प्रसंग एवं मटकी फोड़ सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने संगीत एवं नृत्य के माध्यम से बालकृष्ण की मनमोहक लीलाओं का सुंदर एवं भावपूर्ण प्रदर्शन कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यालय के चारों सदनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। लगभग 15 फीट की ऊँचाई पर रखी माखन-मटकी को सबसे कम समय में फोड़ने के लिए विद्यार्थियों ने साहस, वीरता, शौर्य, टीम भावना एवं उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में टेरेसा सदन ने प्रथम स्थान, भगत सदन ने द्वितीय स्थान, अशोक सदन ने तृतीय स्थान तथा टैगोर सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजयी सदनों को विद्यालय के निदेशक शोएब मेवाती एवं प्रधानाचार्या  तृप्ति तिवारी द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्कृत कार्यक्रम की मुख्य संचालिका श्रीमती रेखा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। उनके साथ Physical Education Department की  सीमा सिंह, अंशु चौहान एवं  सतीश चंद शर्मा ने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के मंच संचालन में वर्धा मंज़र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही छात्राओं नित्या चौधरी, कक्षा 5 एवं तनिष्का, कक्षा 9 ने भी मंच संचालन एवं कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में सराहनीय सहयोग दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न सदनों के House Heads का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। भगत हाउस की हेड  पूजा तोमर, अशोक हाउस की हेड  सारिका चौधरी, टैगोर हाउस की हेड गीता विधूड़ी एवं टेरेसा हाउस की हेड वर्षा सैनी ने अपने-अपने सदनों के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।

प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं देवी-देवताओं के प्रति भक्ति, आस्था एवं श्रद्धा का भाव सदैव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भक्ति में ही शक्ति होती है और शक्ति से ही हमारे जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

उन्होंने कहा कि लॉरेंस एकेडमी में प्रारंभ से ही सभी धर्मों के पर्वों को समान भाव एवं सम्मान के साथ मनाया जाता रहा है और भविष्य में भी इसी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं टीम भावना का विकास करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सहीमुद्दीन मेवाती एवं निदेशक शोएब मेवाती ने संयुक्त रूप से सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। प्रबंधक महोदय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेशों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा समाज में प्रेम, शांति, भक्ति-भावना, धार्मिकता, आध्यात्मिकता एवं ज्ञान का प्रसार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि परिवार, समाज एवं देश में शांति, खुशहाली, उन्नति, विकास एवं समृद्धि का भाव उत्पन्न हो, यही सभी के लिए हमारी मंगलकामना है। भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से सभी का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो।अंत में “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा और इसी के साथ जन्माष्टमी समारोह का सफल एवं भव्य समापन किया गया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें