आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर: कलैक्ट्रेट सभागार,बुलन्दशहर में जनपद के समस्त पेट्रोल पम्पों पर शासन के निर्देशानुपालन में ANPR-Automatic Number Plate Recognition कैमरे लगाये जाने एवं एकीकृत (PUCC) चैक करने हेतु मोबाईल एप इन्स्टालेशन की जिलाधिकारी बुलन्दशहर की अध्यक्षता में समीक्षा विषयक बैठक आहूत की गयी,जिसमें जनपद के पेट्रोल पम्प धारकों सहित आयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद में कुल 196 पेट्रोल पम्प कार्यरत हैं, जिनमें 75 IOC कम्पनी के, 38 BPC कम्पनी के, 49 HPC कम्पनी के, 27 Nayra energy के एवं 07 Rekaince कम्पनी के हैं।
बैठक में अपरजिलाधिकारी(वि0/रा0) महोदय बुलन्दशहर द्वारा एन0सी0आर0 के अन्तर्गत जनपद के सभी पेट्रोल पम्पों पर ANPR-Automatic Number Plate Recognition कैमरे लगाये जाने विषयक शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बुलन्दशहर द्वारा जारी निर्देशों तथा अद्यतन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबन्धन आयोग (CAQM) के पत्र दिनांकः15.05.2026 द्वारा निर्गत निर्देश संख्या-101 के अनुपालन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) पत्र में दिनांकः01 अक्टूबर,2026 से बिना वैधPollution Under Control certificate-PUCC के वाहनों को ईंधन उपलब्ध न कराए जाने की व्यवस्था के समस्त पेट्रोल पम्पधारकों केमाध्यम से प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए आवश्यक एवं समयबद्ध शत प्रतिशत रूप से अनुपालन हेतु निर्देश दिये गये।

समस्त पंप संचालकों एवं आयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये गये कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय, नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल(एनजीटी),भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा की गयी अपेक्षा के अन्तर्गत दिनांकः01 अक्टूबर,2026 तक एकीकृत मोबाईल एप अनिवार्य रूप से पम्प स्वामी द्वारा इन्स्टाॅल कर अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करें तथा उक्त मोबाईल एप के माध्यम से पी0यू0सी0 चैक करने तथा दिनांकः01 अक्टूबर, 2026 से बिना वैध Pollution Under Control certificate-PUCC के वाहनों को ईंधन उपलब्ध न करायें,जिस हेतु अपने पेट्रोल पम्पों पर आमजनमानस के सूचनार्थ फ्लैक्स बैनर लगवाकर पीयूसीसी सर्टिफिकेट के बिना ईंधन न मिलने से अवगत कराते हुए उन्हें पीयूसीसी सर्टिफिकेट लेने अथवा रिन्यू कराने हेतु प्रोत्साहित करें। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में अवरोध उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूचना निकटतम पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करायी जाये ताकि किसी भी प्रकार की शांति भंग की स्थिति उत्पन्न न हो सके।
आॅयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों को अपनी कम्पनी से सम्बन्धित अधिक बिक्री औसत वाले पम्पों को चिन्हित करते हुए प्रेरणा स्वरूप उनके पम्पों पर प्राथमिकता के आधार पर ANPR-Automatic Number Plate Recognition कैमरे लगाये जाने की अपेक्षा की गयी ताकि बेहतर वायु गुणवत्ता बनाये रखने में उनका सामाजिक सहयोग प्रेरणा के रूप में परिलक्षित हो तथा अन्य पम्प धारक भी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें। विभागीय जांच टीमों को निरन्तर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक पेट्रोल पम्पों की जांच कर यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जांच में दिये गये निर्देशों का अनुपालन न करने वाले पेट्रोल पम्पधारकों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
फलतः जनपद के प्रत्येक पेट्रोल पम्प धारक उपरोक्त आदेशों का शतप्रतिशत अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें तथा अनुपालन में जनपद के किसी भी क्षेत्र में असमानता की स्थिति उत्पन्न हो।