भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
नशा मुक्ति अभियान में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘नमो क्रिकेट लीग’ का आगाज, ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ का संदेश नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री कल्चर के होंगे दर्शन 1 अक्टूबर से बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सभी पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उद्यमियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश बरवाला में नमो क्रिकेट लीग ने युवाओं में मचाई धूम। नगर पालिका परिषद दादरी में स्वच्छता ही सेवा (2026) कार्यक्रम जिसकी थीम” स्वच्छ भारत विकसित भारत हाईटेक मॉडल रेलवे स्टेशन की टोटियों से पानी गायब, पंखे बने शोपीस, यात्री परेशान पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भव्य आयोजनों के लिए वीरेश तिवारी ने सरकारों का जताया आभार ग्रेटर नोएडा में EPFO की बैठक, PF वेतन सीमा 25 हजार करने पर चर्चा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘नमो क्रिकेट लीग’ का आगाज, ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से गाजियाबाद के इंदिरापुरम मैदान में ‘नमो क्रिकेट लीग’ (NCL) के नोएडा जोन के मुकाबलों का भव्य शुभारंभ किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Sep 2026, 05:55 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘नमो क्रिकेट लीग’ का आगाज, ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ का संदेश

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से गाजियाबाद के इंदिरापुरम मैदान में ‘नमो क्रिकेट लीग’ (NCL) के नोएडा जोन के मुकाबलों का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वर मावी और अनिल प्रमुख ने रिबन काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, आयोजक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तरुण भंडारी के नेतृत्व में आयोजित इस क्रिकेट लीग का मुख्य उद्देश्य उत्तर भारत के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। आयोजन के माध्यम से ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ का संदेश दिया जा रहा है।

इंदिरापुरम में आयोजित नोएडा जोन के मुकाबलों में करीब 100 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जोनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक विजेता टीम आगे चंडीगढ़ में होने वाले मुकाबलों में हिस्सा लेगी। आयोजकों के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ समेत पांच राज्यों से 3,200 से अधिक टीमों के करीब 55 हजार युवा खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

लीग के अगले चरण में जोनल स्तर से चयनित 32 शीर्ष टीमें चंडीगढ़ और पंचकूला में होने वाले मुख्य मुकाबलों में उतरेंगी। प्रतियोगिता की खास बात यह है कि खिलाड़ियों से किसी तरह की एंट्री फीस नहीं ली जा रही है। ट्रस्ट की ओर से खिलाड़ियों को मैच जर्सी और रिफ्रेशमेंट समेत जरूरी सुविधाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 लाख रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 11 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। मैन ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी को इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) दिए जाने की घोषणा की गई है।

आयोजकों का कहना है कि इस लीग का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। चंडीगढ़ और पंचकूला में होने वाले फाइनल चरण के मुकाबलों में सिनेमा और खेल जगत की हस्तियों के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित साधु-संतों के भी शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें